BHILAI. श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित यंगिस्तान कप 2023 के चौथे दिन अलग-अलग ग्राउंड्स पर 16 मैच खेले गए। आज चौथे दिन रिसाली ग्राउंड पर कुल पांच मैच खेले गए। पहले मैच में JBT इलेवन की टीम ने छह विकेट से जीत लिया। दूसरे मैच में मरोदा वॉर्रियर्स ने आठ विकेट से जीता। तीसरे मैच में ड्रिरीम इलेवन ने एकतरफा नौ विकेट से बाजी मारी। चौथे मैच में श्रीराम इलेवन ने दस विकेट से शानदार जीत हासिल की। पांचवे मैच में सेक्टर-10 ने जीत दर्ज की।

इसी तरह राधिका नगर ग्राउंड पर पहले मैच में RB इलेवन ने 11 रन से बाजी मारी। दूसरे मैच में HYCM ने 21 रन से विरोधी टीम को हराया। तीसरे मुकाबले में GDCA ने 60 रन से जीतते हुए बढ़त बनाई। चौथे मैच में जीजी इलेवन ने 61 रन से, पांचवे मैच में बैड बॉयज और छठवें मैच में चौहान टाइगर ने शानदार जीत हासिल की। वहीं खर्सीपार ग्राउंड पर पहले मैच में BEC इलेवन ने मैच अपने नाम किया। दूसरे मैच में नवल इलेवन ने जीता। तीसरे मैच में नटराज इलेवन जीत हासिल की। चौथे मैच में टाइटन इलेवन ने विजय प्राप्त किया। अंतिम मैच में सांई इलेवन ने जीत दर्ज किया।

– महिला प्लेयर्स हुईं सम्मानित
खुर्सीपार में आज टूर्नामेंट के दौरान महिलाओं ने भी मैच खेलने की इच्छा जाहिर की। इस पर समिति द्वारा दो टीमों के मैच खेलने की व्यवस्था कराई गई। इस दौरान महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ खेला और बल्ले और गेंद से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लोगों का वाहवाही बंटोरी। साथ ही सभी महिलाओं ने उपस्थितजनों से भिलाई की सफाई अभियान से जुड़ने की अपील की और स्वयं इसे अपनी आदत बनाने का संकल्प लेते हुए अन्य लोगों को जागरूक करने का प्रण लिया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने खुर्सीपार ग्राउंड पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महिला खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान उन्होंने ग्राउंड पर मौजूद खिलाड़ियों, दर्शकों और आम लोगों से भिलाई की सफाई अभियान से जुड़ने औऱ भिलाई को स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ बनाने प्रण लेने आह्वान किया।

Bhilai, Bhilai News, BJP leader Premprakash Pandey, Durg, durg news, Former Assembly Speaker Premprakash Pandey, Premprakash Pandey Bhilai, Shri Ram Janmotsav Samiti Bhilai, Women of Bhilai played tremendous cricket, women's cricket in Bhilai, Youngistan Cricket, Youngistan Cricket Cup 2023, Youngistan Cricket Tournament






































