MALI. इंडोनेशिया की सरकार ने सेक्स को लेकर नया कानून लागू कर दिया है। इसके बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि भला विदेशी पर्यटक यहां क्यों आएंगे। इंडोनेशिया में नया क्रिमिनल कोड लागू हुआ, जिसके मुताबिक शादी के बाहर सेक्स पर कड़ी सजा मिल सकतीहै। लिहाजा, देश का पर्यटन उद्योग ने इस कानून का विरोध करना शुरू कर दिया है।
विदेशियों और सैलानियों पर भी लूगा होगा कानून
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इस सप्ताह के शुरू में नए संशोधन को मंजूरी दे दी। रिपोर्ट के मुताबिक यह कोड पर्यटकों के साथ-साथ देश के नागरिकों और विदेशियों पर भी लागू होगा। इतना ही नहीं, नया कानून अविवाहित जोड़ों को साथ रहने से भी रोकता है। इस नए कोड का कार्यान्वयन भी शुरू हो गया है जिसके तहत शादी के बाहर सेक्स पर नकेल कसने के लिए होटलों पर छापा मारा गया है।
एक साल की कैद या जुर्माना
इस कानून का उल्लंघन करने पर 1 साल की कैद या बड़ा जुर्माना हो सकता है। इसकी तुलना औपनिवेशिक युग की दंड संहिता से की गई है। पर्यटन उद्योग के लोगों को डर है कि नए कोड की वजह से पर्यटक इंडोनेशिया की बजाय दूसरे देशों का रुख कर सकते हैं।
पर्यटन इंडस्ट्री को होगा नुकसान
नई दंड संहिता के कारण पर्यटन क्षेत्र इससे जुड़े लोगों की चिंता निवेशकों को छोड़ने को लेकर भी है। आशंका जताई जा रही है कि इससे इंडोनेशिया आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आ सकती है। ऐसे में निवेशक भी भागने लगेंगे। उनका तर्क यह भी है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों के दौरान पर्यटन उद्योग को काफी नुकसान हुआ है। अब जब इस सेक्टर को फिर से तैयार किया जा रहा है तो पर्यटकों को यहां से दूर रखने के लिए ऐसा कानून लाया जा रहा है।
यह स्थिति देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी नहीं होगी। इंडोनेशिया के राष्ट्रीय पर्यटन प्राधिकरण ने नए कोड को पूरी तरह से प्रतिकूल बताया। बाली इंडोनेशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एजेंसी एसोसिएशन के अध्यक्ष आई पुतु विनास्ट्रा ने कहा कि यूरोपीय देशों में, कई लोग बिना शादी के एक साथ रहते हैं। यहां तक कि उनके बच्चे भी हैं। हमें उनकी निजता की रक्षा करनी चाहिए। यह कोड इसके पूरी तरह से खिलाफ है।
foreign tourists, Indonesian President Joko Widodo, new criminal code, New law made in Indonesia regarding sex, punishment if foreign tourists, sex outside marriage, tirandaj news, tourism industry of Indonesia, इंडोनेशिया की सरकार, तीरंदाज न्यूज, विदेशी पर्यटकों के जाने का डर, विदेशी पर्यटकों पर शिकंजा, सेक्स को लेकर बनाया कानून