TIRANDAJ.COM सोशल मीडिया पर अक्सर शादी की रस्मों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक नया वीडियो वीडियो सामने आया है, जो बहुत ही मजेदार है। इसमें एक दूल्हा घोड़े पर बैठकर स्टंट करता नजर आ रहा है। इसी दौरान दूल्हे के साथ कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

हालांकि, इस स्टंटबाजी के चक्कर में दूल्हा मंडप में पहुंचने की बजाय अस्पताल पहुंच गया। जाहिर है उसकी शादी में खलल भी पड़ गया होगा। वीडियो में आप देखेंगे कि जब दूल्हे कुछ करतब दिखाने की कोशिश करता है, तो घोड़ा उसके ऊपर गिर जाता है।
हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह शादी का एक वीडियो आपको भी सोचने पर मजबूर कर देगा कि आप भी अपने किसी खास दिन में कोई ऊट पटांग हरकत न करें। शादी की रस्मों के बीच दूल्हे की हालत खराब हो गई है। वीडियो में दूल्हे के घर से बारात निकलने के दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसके बाद दूल्हे को घोड़े पर बिठाने की बजाय एंबुलेंस में बिठाकर अस्पताल ले जाना पड़ता है।

वीडियो में शेरवानी पहने एक दूल्हा दूल्हे की सवारी करता नजर आ रहा है। वह आंखों पर काला चश्मा लगाए शान के साथ घोड़े पर बैठा है। इस दौरान बारात से पहले एक शादी की रस्म होती है, जिसमें पहले दूल्हे को घोड़े पर बिठाया जाता है और फिर घोड़े को दौड़ाकर पलंग पर चढ़ाया जाता है।





































