INDORE. जीवन में कभी न कभी आपने भी महसूस किया होगा कि बने बनाए काम बिगड़ जा रहे हैं। शारीरिक, आर्थिक और मानसिक परेशानियां अचानक से आने लगी हैं और बढ़ती ही जा रही हैं। निराशा घेरे रहती है। यदि ऐसा आपके साथ भी हो रहा है, तो संभव है कि आप भी शनि की साढ़े साती या ढैय्या से पीड़ित हो रहे हों। इसके लिए किसी जानकार ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखवाएं। अगर शनि ग्रह की वजह से परेशानी आ रही है, तो इसका एक उपाय आपको थोड़ी राहत जरूर दे सकता है।

इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास ने बताया कि शनि देव को प्रिय शमी का पौधा बहुत प्रिय है। शनि से पीड़ित होने पर यदि घर में शमी का पौधा लगा लिया जाए, तो कुछ हद तक समस्याओं से राहत मिलने लगेगी। शमी के पौधे को लेकर मान्यता यह भी है कि इसके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जानिए शमी के पौधे से क्या लाभ आप उठा सकते हैं।






































