TIRANDAJ.COM . भारत में सिर्फ इनकम टैक्स के लिए ही नहीं बल्कि आइडेंटिटी प्रूफ के तौर पर भी Pan Card का इस्तेमाल होता है। अगर पैन कार्ड की कोई जानकारी गलत है या किसी दूसरी वजह से आपको पैन कार्ड बदलना या अपडेट करना है, तो इन आसान स्टेप्स की मदद से आप जानकारी बदल सकते हैं।
Pan Card Correction (Online\Offline): PAN यानी परमानेंट अकाउंट नंबर होता है। अगर आपके PAN card में कोई गलत जानकारी है तो यह फ्यूचर में परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए आपको अपने पैन कार्ड की गलतियों को नजरंदाज नहीं करना चाहिए बल्कि जितना जल्दी हो सके उसे ठीक कर लेना चाहिए। आप अपने पैन पर अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, फोटो, हस्ताक्षर, आधार, जेंडर, पिता का नाम, एड्रेस और कॉन्टेक्ट डिटेल्स आदि को अपडेट या बदल सकते हैं।

PAN कार्ड पर गलत हैं डिटेल्स? ऐसें करें अपडेट
गलत जानकारी या किसी दूसरी वजह से आपको पैन कार्ड बदलना या अपडेट करना है तो इन स्टेप्स को फॉलों कर आप बहुत आसानी से पैन कार्ड की जानकारी बदल सकते हैं। आप यह काम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन तरीके से सुधार
यूजर्स को सबसे पहले NSDL E-Governance की ऑफिशियल वेबसाइट www.tin-nsdl.com पर जाना होगा। फिर सर्विस सेक्शन में पैन पर क्लिक करें। अब चेंज/करेक्शन इन पैन डाटा सेक्शन में अप्लाई पर क्लिक करें, फिर आपको कई ऑप्शन दिखाएगा, जैसे ‘एप्लिकेशन टाइप’ ‘चेंजेज or करेक्शन इन existing पैन डाटा/रिप्रिंट ऑफ पैन कार्ड (नो चेंजेज इन existing पैन डाटा)’ इन में से कोई ऑप्शन को सिलेक्ट करें। अब कैटेगरी मेनू में सही कैटेगरी को सिलेक्ट करें। मतलब अगर पैन आपके नाम पर रजिस्टर्ड है तो लिस्ट में individual का ऑप्शन सिलेक्ट करें। इसके बाद अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर भरें। इन सभी डिटेल को ध्यान से भरें और सबमिट पर क्लिक करें।

इसके बाद आपकी request accept होने के बाद दी आपके ईमेल आईडी पर एक टोकन नंबर आएगा। इसके नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करके आप प्रोसेस कंटिन्यू रख सकते हैं।
इसके बाद आपको फॉर्म पर redirect कर दिया जाएगा। आपको इस पर अपने डॉक्यूमेंट्स जमा करने के लिए तीन ऑप्शन मिलेंगे, डॉक्यूमेंट बेस्ड एप्लिकेशन के लिए Submit through e-sign or e-KYC पर क्लिक करें।
माता-पिता की डिटेल्स भरते समय ध्यान रखें कि माता का नाम ऑप्शनल है। आधार नंबर और दूसरी जानकारी दर्ज करने के बाद next पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, इस पेज पर आपके पते से जुड़े बदलाव किए जा सकते हैं। एज प्रुफ, एड्रेस प्रूफ, आइडेंटिटी प्रूफ जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज और पैन अपलोड करें।

इसके बाद आप डिकलेरेशन पर साइन करें और सबमिट पर क्लिक करें। सबमिट करने के बाद पेमेंट का ऑप्शन आएगा। यूजर्स डिमांड ड्रॉफ्ट, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड नेट बैंकिंग से पेमेंट कर सकते हैं।
फिर पेमेंट कंप्लीट होने पर एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप जनरेट होगी। इसका एक प्रिंट निकाल लें और डॉक्यूमेंट्स को सर्टिफिकेट के साथ NSDL e-gov ऑफिस में भेज दे। इसके बाद फॉर्म पर फोटो के लिए दी जगह में दो फोटो चिपका कर उन पर साइन कर के लिफाफे पर Acknowledgement Number के साथ एप्लिकेशन फॉर पैन चेंज लिख कर भेज दें।

ऐसे करें ऑफलाइन तरीके से सुधार
सबसे पहले नए पैन कार्ड और पैन डेटा फॉर्म में बदलाव या सुधार के लिए रिक्वेस्ट फॉर्म डाउनलोड करें। अब फॉर्म में पूछी गईं सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें। आइडेंटिटी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो,एड्रेस प्रूफ, जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स इसमें अटैच करें।इसके बाद फॉर्म को नजदीकी NSDL कलेक्शन सेंटर में जमा कर दें।
आपको PAN कार्ड अपडेट/करेक्शन के लिए चार्ज की पेमेंट ऑफलाइन ही करनी होगी। इसके बाद पैन कार्ड ऐप्लिकेशन का स्टेट्स ट्रैक करने के लिए 15 डिजिट का acknowledgement number मिल जाएगा।





































