BILASPUR. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की रिजर्वेशन शुरू कर दी है। 11 दिसंबर को नागपुर से इस ट्रेन का शुभारंभ किया जायेगा। साथ ही रेलवे ने इस ट्रेन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है कि यह ट्रेन कब किस स्टेशन पर पहुंचेगी, और उसका किराया कितना होगा ?
यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर और नागपुर से बिलासपुर के लिए चलाया जा रहा है। बिलासपुर-नागपुर की गाड़ी संख्या 20825 है, तो वहीं नागपुर-बिलासपुर की गाड़ी संख्या 20826 है। 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा नागपुर से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके बाद 12 दिसंबर से यह ट्रेन नियमित रूप से चलेगी।
इन ट्रेनों में होगा इसका स्टॉपेज
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज बिलासपुर से लेकर नागपुर तक कुल 06 स्टेशनों में होगा। जो कि बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव, गोंदिया और नागपुर होंगे। बिलासपुर-नागपुर ट्रेन (20825) बिलासपुर से 06:45 में रवाना होगी, इसके बाद 08:01 में रायपुर पहुंचेगी, रायपुर से 08:03 में रवाना होकर 08:48 में दुर्ग पहुंचेगी। दुर्ग से 08:50 में निकलकर राजनांदगाव 09:07 में पहुंचेगी, राजनांदगाव से 09:08 में रवाना होकर 10:28 में गोंदिया पहुंचेगी। 10:30 में गोंदिया से रवाना होकर यह एक्सप्रेस 12:15 में सभी यात्रियों को नागपुर पहुंचाएगी।
इसी प्रकार नागपुर-बिलासपुर (20826) नागपुर से 14:05 में रवाना होगी, इसके बाद 15:36 में गोंदिया पहुंचेगी, गोंदिया से 15:38 में रवाना होकर, 16:44 में राजनांदगाव पहुंचेगी। राजनांदगाव से 16:45 में निकलकर 17:15 में दुर्ग पहुंचेगी। दुर्ग से 17:17 में रवाना होकर 17:50 में रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद 17:52 में रायपुर से रवाना होकर 19:35 में सभी यात्रियों को बिलासपुर पहुंचाएगी।
इतना होगा किराया
वंदे भारत एक्सप्रेस में बिलासपुर से नागपुर का तक का किराया इस प्रकार है। यदि आप ऐसी चेयर कार में सफर करते हैं तो आपको 1075 रूपए का किराया देना होगा। तो वहीं एक्सिक्यूटिव क्लास में सफर करने के लिए आपको 2045 रूपए का किराया देना होगा। वहीं रायपुर से यदि आप नागपुर जाने के लिए ऐसी चेयर कार में सफर करते हैं तो आपको 900 रूपए का किराया देना होगा, साथ ही एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने के लिए 1645 रूपए का किराया तय किया गया है। इसी के साथ दुर्ग से नागपुर के लिए यदि आप ऐसी चेयर कार में सफर करते हैं तो आपको 845 रूपए का किराया देना होगा, और यदि आप एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर करते हैं तो आपको किराये के तौर पर 1575 रूपए का किराया चुकाना होगा।
https://chat.whatsapp.com/FDGaUWPCPEP8Cio0bzx8L8