ALIGARH. जिले के सोमना रेलवे स्टेशन से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां प्लेटफार्म नंबर 3 पर हुए एक दर्दनाक हादसा में युवक की जान चली गई। हादसे के बाद प्लेटफार्म में हड़कंप मचा गया। बता दें, स्टेशन पर नीलांचल एक्सप्रेस के सामान्य कोच में बैठे यात्री की गर्दन से लोहे की रॉड आर- पार हो गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला युवक सुल्तानपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि हादसा रेलवे की लापरवाही से हुआ है।
जानकारी के अनुसार सोमना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां दिल्ली से कानपुर जा रही नीलांचल एक्सप्रेस गाड़ी के जनरल कोच की बर्थ नंबर 15 पर बैठे एक यात्री की गर्दन से होकर लोहे की रॉड आर- पार हो गई, जिससे यात्री की मौके पर मौत हो गई। मृतक यात्री की पहचान सुल्तानपुर के गोपीनाथपुर निवासी हरिकेश दुबे पुत्र संतराम के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ,सीआरपीएफ के जावन सहित रेलवे के अधिकारी भी पहुंच गए। रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।
आरपीएफ सीओ केपी सिंह का बताया सुबह करीब 9:30 बजे सूचना मिली थी कि अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर नीलांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में किसी यात्री के साथ दुर्घटना हुई है। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी के साथ रेलवे के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे। जहां नीलांचल एक्सप्रेस गाड़ी के जनरल कोच में बैठे एक यात्री के लोहे की रोड बाईं तरफ से घुसकर दाहिने तरफ से निकली हुई थी। यात्री की ऑन स्पॉट डेथ हो गई थी। हादसा के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि रेलवे की तरफ से उस क्षेत्र में ट्रैक बिछाने का काम किया जा रहा है। मृतक के घर वालों को इस हादसे की सूचना दे दी गई है। फिलहाल शव को अलीगढ़ जंक्शन पर रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया है।




































