
November 29, 2022
0 Comment
स्कूल में गंदगी फैला रहा था प्रिंसिपल, गिरी निलंबन की गाज
by Vikas Mishra
KONDAGAON. शिक्षा विभाग ने शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला रानापाल के प्रधान अध्यापक को निलंबित कर दिया है। बता दें, विगत दिनों प्रधान अध्यापक हन्नु राम बघेल के विरुद्ध छात्राओं से छेड़छाड़ किये जाने की शिकायत मिली थी। इस मामले में जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जांच के... Read More






प्रधान अध्यापक हन्नु राम बघेल को संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर द्वारा तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत गंभीर कदाचार मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के तहत यह कार्रवाही की है। निलंबन अवधि के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव उनका मुख्यालय कार्यालय रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन- निर्वाह भत्ते मिलेंगे।
प्रदेश में अध्यापक द्वारा छेड़खानी की यह पहली घटना नहीं है। इसक पहले भी भिलाई में एक स्कूल के प्राचार्य पर पांच छात्राओं ने छेड़खानी और अश्लील बात करने का आरोप लगाया था। इस बात की शिकायत छात्राओं ने लिखित रूप से जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में की थी। जहां से यह शिकायत पत्र पुलिस के पास पहुंचाथा। पुलिस ने छेड़खानी और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया था।































