
November 26, 2022
Durg Breaking : आकाश शर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले सभी नौ को पुलिस ने दबोचा, हमलावरों में एक नाबालिग भी
DURG. दुर्ग में कल रात बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर दिया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के चलते युवक पर जानलेवा प्रहार किया गया। घायल युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जबकि आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुर्ग के लुचकी पारी क्षेत्र में बदमाशों के एक ग्रुप ने... Read More





दुर्ग के लुचकी पारी क्षेत्र में बदमाशों के एक ग्रुप ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। दुर्ग कोतवाली के निरीक्षक (T.I) एसएन.सिंह ने बताया कि करीब आठ बजे हत्या की नियत से लुचकी पारा वार्ड सात निवासी आकाश शर्मा पिता स्व.विनोद शर्मा पर हमला कर दिया गया।
हमलावरों ने पीड़ित को चाकू, डंडे व अन्य हथियार से ताबड़तोड़ वार किया। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित नौ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 307, 427, 34 व अन्य धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित आकाश के शरीर में कई जगह वार किया गया है। इसमें उसके पीठ, पेट, सीना सहित शरीर के अन्य जगह पर मारकर घायल कर दिया गया।
पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक देवादास भारती, प्रधान आरक्षक हरीशचंद, आरक्षक लव पाण्डेय, आलउद्दीन और मिथलेश साहू की सराहनीय भूमिका रही।






























