Tirandaj.com अर्जेंटीना के एक वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। इसमें एक अस्पताल के सुरक्षा गार्ड को एक अदृश्य आदमी से बात करते हुए दिखाया गया है। ‘भूत मरीज’ के आश्चर्यजनक फुटेज विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लाखों बार देखा जा चुका है।
घटना ब्यूनस आयर्स में स्थित एक निजी देखभाल केंद्र फिनोचियाटो सेनेटोरियम में हुई। यह तड़के तीन बजे अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर 38-सेकंड की क्लिप को करीब 4,000 अपवोट और 400 से अधिक कमेंट मिले हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक दरवाजा खुलता है। इसके बाद वहां बैठा गार्ड अपनी सीट से खड़ा हो जाता है। वह आगे बढ़ता है और किसी को अंदर जाने देने के लिए लाइन डिवाइडर को हटा देता है। इस दौरान वह किसी से बात करना शुरू कर देता है। सुरक्षा गार्ड फिर डॉक्टर के कार्यालय की ओर इशारा करता है और यहां तक कि ‘भूत रोगी’ को भी वहां ले जाता है।
Guard welcomes invisible guest at 3am: Finochietto Sanatorium building, Argentina, 2022. from HighStrangeness
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन पहले इसी अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई थी। एक Reddit यूजर ने कहा कि हो सकता है कि गार्ड कोई प्रैंक कर रहा हो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- यह बहुत अजीब है। या तो गार्ड कैमरों पर मजाक कर रहा है या यह समझाना बहुत कठिन है।
एक अन्य ने कहा- वह जानता है कि उसका सहयोगी बेसमेंट में बैठा सीसीटीवी देख रहा है। हालांकि, कुछ यूजर्स फुटेज देखने के बाद डर गए। उनमें से एक ने कमेंट किया- “यह पहला एपिसोड अद्भुत था। व्हीलचेयर के दृश्य ने मेरे दिमाग को उड़ा दिया।
हॉस्पिटल के प्रवक्ता ने कही यह बात
यह फुटेज के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केयर सेंटर के एक प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया को बताया कि दरवाजा खराब था और कई बार खुलता रहा। यह टूटा हुआ था, इसलिए यह गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह के बीच 10 घंटे के दौरान 28 बार अपने आप खुला। प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सुरक्षा गार्ड क्लिपबोर्ड पर कुछ लिख रहा है, लेकिन रजिस्टर में नाम नहीं है।






































