MAHASAMUND. खल्लारी थाना के अंतर्गत ग्राम तमोरा में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया गया है। बता दे 25 सितंबर को स्थानीय अस्पताल रामकुमार दीवान नाम के व्यक्ति की की मृत्यु हो गई थी। रामकुमार को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था और उसके शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले थे। मामला संग्धिद लगने पर डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस इसकी जांच कर रही थी। जांच में सामने आया कि मृतक रामकुमार की पत्नी भुनेश्वरी दीवान ने ही अपने पति की हत्या की थी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नि भूनेश्वरी ने घटना की रात अपने परिजनों को फोन कर बताया कि रामकुमार की हालत ठीक नहीं है। उसका शरीर से खून निकल रहा है। इसके बाद पड़ोसी और परिजन जब वहां पहुंचे तो पाया घर के आंगन में रामकुमार लहु-लुहान अचेत हालत में पड़ा हुआ है।रामकुमार के शरीर के कई अंगों से खून बह रहा है। उसके सीने, बाएं गाल, भुजा और हथेली में गंभीर चोट आई थी।
परिजन रामकुमार को गंभीर हालत में महासमुंद के जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि रामकुमार पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। मामला जानलेवा हमले का था, लिहाजा इसकी जानकारी डॉक्टरों ने थाने में दी। पुलिस ने अज्ञात अरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल नेचार टीम गठित कर बारिकी से जांच के निर्देश दिए। इसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। साथ ही साइबर सेल की मदद से जानकारी एकत्र करना शुरू किया गया।
जब इस मामले में मृतक की पत्नी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रामकुमार की मौत शरीर के फटने से हुई है। लेकिन पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ और जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कैंची को जब्त कर लिया है। आरोपी भूनेश्वरी को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत कार्रवाई की गई है।
भूनेश्वरी ने बताया कि जब से उसकी शादी हुई थी तब से आए दिन घर पर विवाद होता रहता था। घटना वाली रात भी रामकुमार से उसका झगड़ा हुआ था। झड़प के दौरान उसने कैंची से रामकुमार के शरीर पर कई वार किए जिससे वो लहु-लुहान हो गया। इसके बाद उसने कैंची को धोकर छुपा दिया और घटना के बारे में परिजनों और पुलिस वालों को झूठी कहानी बताई।






































