RAIPUR. राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी दही हांडी मैदान में दूर-दूर से लोग शिवमहापुराण कथा को सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां अंतरराष्ट्रीय कथाकार पंडित प्रदीप मिश्रा कथा का वाचन कर रहे हैं। इसी कार्यक्रम से रायपुर पुलिस की गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस के जवान और कुछ अधिकारी भीड़ के सामने युवक की बेदम पिटाई कर रहे हैं। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में कथाकार पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा शिव महापुराण कथा का वचन किया जा रहा है। जिसे सुनने के लिए लाखों लोग पहुंच रहे है। लोगों की भीड़ इतनी होती है कि नियंत्रण करना मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से पुलिस टीम की कार्यक्रम में तैनात थी। इसी कार्यक्रम में आए युवक से पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है।
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में युवक को पुलिस ने जम कर कूटा@ChhattisgarhCMO @bhupeshbaghel @CG_Police
@RaipurPoliceCG @tamradhwajsahu0 @PoliceDurg
@MANASMAYANK5 pic.twitter.com/83S0eSczXr— Tirandaj (@Tirandajnews) November 13, 2022
बताया जा रहा है कि युवक कथा सुनने आए लोगों को पंडाल में घुसा रहा था। इसे लेकर वहां विवाद होने लगा। इसी दौरान कुछ पुलिस वाले वहां आ गए। इसके बाद युवक की पुलिस कर्मियों से भी बहस होने लगी और विवाद बढ़ने पर पुलिस वालों ने युवक को मारना शुरू कर दिया। पुलिस के जवान, अधिकारी और युवक के बीच हुई इस मारपीट का वीडियो तेजी वायरल हो रहा है।
वहीं इस मामले में रायपुर सिटी ASP अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि मारपीट का शिकार युवक बाउंसर है। वो कुछ लोगों को जबरन पंडाल में घुसा रहा था। साथ ही कथावाचान के दौरान बदतमीजी भी कर रहा था। जब पुलिस वालों ने उसे रोका तो वो उनसे भी उलझ गया। मामले की जांच की जा रही है।






































