INDORE. चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेगा। राहुकाल प्रातः 09:25 बजे से प्रातः 10:48 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 12 नवंबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को परिवार के साथ घूमने जाना चाहिए तथा अपने जीवन के खुशनुमा पल प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास करना पड़ेंगे तथा नई योजना में सम्मिलित भी होना पड़ेगा। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 9।
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को वाहन संबंधी लाभ प्राप्त होंगे तथा भौतिक वस्तुओं का आदान प्रदान बना रहेगा। प्रापर्टी खोज रहे लोगों को अच्छे ऑप्शन मिलेंगे तथा ग्रह प्रवेश करने का अवसर भी मिलेगा प्राप्त। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 4।
मिथुन – मिथुन राशि के जातक सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होकर प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। कुछ जिम्मेदारियां बढ़ने से मन हर्षित रहेगा तथा बड़े अधिकारियों तथा किसी नेता से सम्मानित भी हो सकते हैं। गणपतए नमः का जप करें।
शुभ रंग मेहरून एवं शुभ अंक 7।
कर्क – कर्क राशि के जातकों को आज अपने घनिष्ठ मित्र के साथ व्यापार की योजना बनानी चाहिए। अपने आर्थिक लाभ के लिए थोड़ा बाहर जाना और लोगों से मिलना लाभकारी सिद्ध होगा। शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होंगे। ॐ राहवे नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 2।
सिंह – सिंह राशि के जातकों को परिजनों के सुख सुविधाओं के लिए अथक प्रयास करने पड़ेंगे। घर में किसी प्रकार का विवाद हो सकता है परंतु आप थोड़ा धैर्य धारण करें ठीक रहेगा। स्वास्थ्य खराब होने के योग बन रहे हैं। ओम सरस्वती नमः का जप करें।
शुभ रंग सिंदूरी एवं शुभांक 8।
कन्या – कन्या राशि के जातकों को किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से राय लेना व्यापार व्यवसाय की बढ़ोतरी में सहायक होगा। बड़े इन्वेस्टमेंट के पूर्व विचार करना उचित है। अपने निजी कार्यों को समय देना भी ठीक रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभांक 5।
तुला – तुला राशि के जातकों को हृदय रोग संबंधित परेशानी आ सकती है, थोड़ा स्वास्थ्य का ध्यान देवें। वाहन को सही से चलाएं उचित रहेगा। घर में चोरी होने के योग हैं इसलिए आज घर से बाहर ना जाएं। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग चॉकलेटी एवं शुभांक 6।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को घर के माहौल से थोड़ी परेशानी हो सकती है परंतु पुराने परिजनों का समावेश तथा मिलन आपको तरोताजा कर देगा। धार्मिक स्थल पर जाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। गायत्री चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग जामुनी एवं शुभ अंक 3।
धनु – धनु राशि के जातकों को शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होंगे। राजनीतिक मामलों में उन्नति के अवसर मिल रहे हैं इसलिए बड़े अधिकारी से उचित तालमेल बनाए रखें। अपने आत्मविश्वास को खोने ना दे ठीक रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभांक 3।
मकर – राजनीतिक समस्याओं से ग्रसित होकर राजनीति से दूर भागना हल नहीं है, इसलिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त करें एवं सही रास्ते पर चलने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में कुछ लाभ हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभांक 1।
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को अपने स्वयं पर विश्वास रखना चाहिए तथा किसी घनिष्ठ मित्र से गंभीर विषयों पर चर्चा करना चाहिए, सही हल प्राप्त होगा। कई समय से चल रही परेशानियों का निदान आज मिल सकता है। देव्यपराध स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग केसरिया एवं शुभांक 4।
मीन – मीन राशि के जातकों को नेत्र संबंधी विकार हो सकते हैं। मन थोड़ा खराब रहेगा तथा किसी भी बात पर विचलित होना आपका स्वभाव बन जाएगा। व्यापार में थोड़े परेशान हो सकते हैं ध्यान देवें।
शुभ रंग पिंक एवं शुभांक 8।
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।
12 November ka rashifal, 12 नवम्बर 2022 horoscope, 12 नवम्बर का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, Aquarius, Aries, Cancer, Capricorn, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Daily horoscope, dainik rashifal, Gemini, indore astrologer pandit girish vyas, latest news, Leo, Libra, Pisces, sagittarius, Scorpio, Taurus, tirandaj.com, Virgo, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दैनिक राशिफल