BANDA. यूपी के बांदा में रेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया। बल्कि, इस दौरान उसकी फोटो भी खींच ली और बाद में उसे अपने वॉट्सएप स्टेटस में लगा दिया। मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
वारदात अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाली नाबालिग पशुशाला में काम करने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव का एक लड़का उसे पकड़ कर पास के खेत में ले गया और वहा उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने लड़की की तस्वीरें खींच ली थी।
वारदात के बाद घर पहुंची लड़की ने घर पहुंचकर अपने परिवार वालों को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामले में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि लड़की और लड़का एक दूसरे को पहले से जानते हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि दोनों नाबालिग हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
बताते चलें कि बांदा में रेप की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। कुछ दिन पहले एक नाबालिग बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके साथ रेप किए जाने का मामला भी सामने आया था। इस मामले में गांव के ही दो युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उन्होंने रेप किया था। वारदात के दौरान आरोपियों ने मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बनाए थे और इस बारे में किसी को भी बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।






































