RAIPUR. किसानों का सम्मान करने कांग्रेस पार्टी का रथ प्रदेश भर का भ्रमण करेगा। शहरों से लेकर गांवों तक यह रथ घूमेगा। रथ को आज मुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। तमाम पदाधिकारियों की मौजूदगी में 36 किसान रथ को प्रदेश भर के लिए रवाना किया जाएगा।
कांग्रेस का किसान सम्मान यात्रा आज से रवाना होने जा रहा है। 36 किसान रथ को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल.पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस आज से किसान जोड़ो सम्मान यात्रा निकालने जा रही है। यात्रा प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं के लिए 36 किसान रथ निकाली जा रही है।
2500 KM घूमेगी यात्रा
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान सम्मान यात्रा रथ छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से गुजरेगी और लगभग 25 सौ किमी से अधिक की यात्रा करेगी। यात्रा प्रदेश के समूचे 90 विधानसभा के प्रत्येक बूथ, नगर, गांव में पहुंचेगी।
जन-जन तक पहुंचाएंगे योजनाएं
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान यात्रा के माध्यम से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश प्रदेशवासियों तक पहुंचाया जाएगा। किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की 36 जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। दिसंबर में इस यात्रा का समापन होगा, जिसमें किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा शामिल होंगे।
कृषकों से जुड़ी योजनाएं बताएंगे
किसान सम्मान यात्रा के माध्यम से कृषकों को उनसे जुड़ी योजनाओं के बताने के साथ ही इससे अब तक लाभान्वित हुए किसानों का उल्लेख भी किया जाएगा। इसमें प्रदेश के 20 लाख किसानों का लगभग 11 हजार करोड़ की ऋण माफी, धान की कीमत वादानुसार 2500 रुपया प्रति क्विंटल देने, इस वर्ष से बढ़ाई गई धान की कीमत, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत कोदो, कुटकी, मक्का, गन्ना, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष एवं पौधरोपण करने वाले किसानों को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि, पांच लाख से अधिक किसानों को स्थायी पंप कनेक्शन दिया गया। साथ ही यात्रा के जरिए किसानों से इन योजनाओं पर भी बात की जाएगी।
36 Kisan Rath will leave for Chhattisgarh state, Chhattisgarh Congress, Chhattisgarh News, Chhattisgarh Pradesh Congress in-charge PL Punia, Chhattisgarh Pradesh Congress President Mohan Markam, Chhattisgarh State, Chief Minister Bhupesh Baghel, CMO CG, Congress is taking out Kisan Samman Yatra in honor of farmers, Raipur News, tirandaj news, tirandaj.com