TIRANDAJ DESK. इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में व्यक्ति किसी न किसी कारण से तनाव में है, और अपने इस बहुमूल्य जीवन के खुशनुमा पलों को भी इस तनाव की वजह से खुलकर जी नहीं पा रहा है। ऐसे में जरुरी है कि कैसे भी करके अपने जीवन से तनाव को जल्द से जल्द मुक्त कर दिया जाए। कई वैज्ञानिक रिपोर्ट्स के मुताबिक खुश रहने वाले व्यक्ति की उम्र तनाव में रहने वाले व्यक्ति की तुलना में अधिक होती है, अर्थात यदि आप तनाव के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं, तो आप भी अपने जीवन को छोटा कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको अपने जीवन से तनाव को मुक्त करने के बेहद आसन उपाय बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपने जीवन को खुशनुमा तरीके से जी सकें।

करें वही काम जो दिल चाहे
आज कल की जिंदगी में जो व्यक्ति हमेशा दूसरों को खुश रखने की कोशिश करता है, और अपने दिल की नहीं सुनता है। वह अपने जीवन को लेकर अधिक तनाव में रहता है, क्योंकि उसके मन के मुताबिक जीवन में कुछ भी नहीं होता है। इसलिए खुश या तनावमुक्त रहने के लिए सबसे जरुरी यह है कि आप अपने मन की सुनें और अपने सभी शौक को पूरा करने का प्रयास और उसके लिए मेहनत करें, जो आपको अच्छा लगता है वह काम जरुर करें।

दूसरों से न करें अपनी तुलना
इस दुनिया में अधिकांश व्यक्ति इसलिए दुखी या तनाव में हैं क्यूंकि वह अपनी तुलना दुसरे लोगों से करते हैं, और ऐसा सोचने लगते हैं कि सभी दुःख केवल इनके पास है बाकी सभी अपने जीवन में खुश हैं। जबकि ऐसा नहीं है सभी के सभी किसी न किसी कारण से तनाव में हैं। दिक्कत तब आती है जब आप केवल दूसरों की ख़ुशी और अपने दुःख देखते हैं, और इन दोनों की तुलना करने लगते हैं। इसके वजह से आप काफी ज्यादा तनाव में आ जाते हैं।

जिंदगी से करें कचड़े को साफ़
यदि आप भी होना चाहते हैं टेंशन मुक्त तो अपने मन और घर दोनों से कचड़े को साफ़ कर दें, हाँ आपने सही पढ़ा कई शोध के मुताबिक यदि आपके आस-पास की जगह में साफ़-सफाई होगी, तो इससे आपका मन शांत रहेगा. इसके साथ ही आपको बेकार के ख्याल जिनका कोई लॉजिक न हो मन में नहीं लाना चाहिए. इससे भी आपका मन शांत रहेगा और आप तनाव मुक्त रहेंगें.

योग अपने दैनिक जीवन में जरुर अपनाएं
योग को अपने दैनिक जीवन के रूटीन में जोड़ देने से आपको शारीरक और मानसिक दोनों तरह से मजबूती मिलती है। इससे आपका मन काफी शांत रहेगा, और आपको किसी भी प्रकार का तनाव महसूस नहीं होगा। इससे आप अपना जीवन काफी ख़ुशी-ख़ुशी जी सकेंगे।



































