TIRANDAJ DESK. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक युवा जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, SAIL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 3 नवंबर से होगी, वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर तय की गई है।

यहां कुल 474 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इनमें मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) के
कुल 213 पद हैं। जबकि सेल राउरकेला में अपरेंटिस के कुल 261 पदों पर भर्ती होनी हैं। वहीं इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई है। इसके अंदर ट्रेड, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अपरेंटिस के कुल 261 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। सेल राउरकेला अपरेंटिस में ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 113 पद हैं। इसके अलावा टेक्नीशियन अप्रेंटिस के कुल 107 पद हैं, साथ ही ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 41 पद हैं।

वहीं सेल मैनेजमेंट ट्रेनी के तहत मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कुल 65 पद हैं, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग के कुल 52 हैं, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के कुल 59 पद हैं, इंस्ट्रूमेंटल इंजीनियरिंग के कुल 13 पद हैं। इसके अलावा माइनिंग इंजीनियरिंग के कुल 26 पद हैं साथ ही केमिकल इंजीनियरिंग के कुल 14 पद हैं, और सिविल इंजीनियरिंग के कुल 16 पदों पर भर्ती होगी।

इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो युवाओं के पास इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड I, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/सिविल इंजीनियरिंग में फर्स्ट क्लास बीई/बीटेक GATE 2022 का पास होना अनिवार्य हैं। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी आधिकारिक अधिसूचना को देख सकते हैं।
इतनी होगी उम्र सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु योग्य उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तक होना अनिवार्य है। इस आयु सीमा से अधिक या कम आयु के युवा इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के आधिकारिक वेबसाइट www.sail.co.in पर जाएं, इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। अब आवेदन भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। इन सब के बाद आवेदन पत्र जमा करने का प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।





































