
November 1, 2022
0 Comment
पिछले चार साल से हम गढ़ रहे ‘नवा छत्तीसगढ़’, 15 साल रहा कुशासन
BHILAI. पिछले चार साल से हम ‘नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ रहे है। नए और विकसित प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार काम कर रही है। यह गौरव की बात है कि अल्प समय में हमारा प्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा है और बड़े प्रदेशों से लेकर महानगरों को आज... Read More





यह बातें भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से ‘भेंट-मुलाकात’ करने प्रतिदिन निकल रहे युवा विधायक देवेंद्र यादव ने कही। जिस तरह से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरेक ब्लॉक में जाकर ग्रामीणों से मुखातिब हो रहे है उसी तर्ज पर भिलाई के विधायक देवेंद्र भी प्रतिदिन ‘भेंट-मुलाकात’ पर निकलते है। देवेंद्र भिलाई के युवाओं, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और व्यस्कों से वार्तालाप कर रहे है। उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे है। वार्डवार जरूरत के मुताबिक और क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप विकासोन्मुखी घोषणाएं भी कर रहे है। देवेंद्र के ‘भेंट-मुलाकात’ में लोगों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है।
विधायक देवेंद्र यादव मंगलवार को शहर के खुर्सीपार पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। ‘भेंट-मुलाकात’ के दौरान उन्होंने Tirandaj.com से बातचीत की और प्रदेश के स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से लेकर भाजपा के तीन पंचवर्षीय कार्यकाल पर खुलकर बोला।
2018 से प्रदेश में हो रहा विकास
बहुपयोगी रूप से नगर बन रहे महानगर
अपने ‘परिवार’ से मिल रहे प्रतिदिन





























