RAIPUR. सोशल मीडिया पर एक निबंध तेजी से वायरल हो रहा है। इसे पढ़कर आप भी हंसते-हंसते लोट पोट हो जाएंगे। दरअसल, शिक्षक ने कक्षा के सभी छात्रों को शादी पर निबंध लिखने के लिए नहीं कहा। एक छात्र ने कुछ अलग लिखा है, जो चर्चा का विषय बन गया है।
छात्र ने शादी पर निबंध में लिखा- शादी तब होती है जब घरवाले लड़की से कहते हैं कि तुम बड़ी हो गई हो, हम तुम्हें खाना नहीं खिला सकते। आपको एक लड़का तलाश कर लीजिए, जो आपको खिला सकता हो। फिर लड़की लड़के से मिलती है। दोनों की शादी हो जाती है। दोनों खुद को परखते हैं और साथ रहने लगते हैं। और बच्चों के लिए वे नॉनसेंस करने लगते हैं।

शादी पर छात्र ने लिखा निबंध
छात्र का जवाब देखकर शिक्षक भड़क गए। शिक्षक ने छात्र को 0 अंक दिए और लिखा, नॉनसेंस, मीट मी। यानी यह बकवास है, मुझसे आकर मिलो। बहरहाल, ये किस स्कूल और क्लास के बच्चे ने लिखा है, यह तो नहीं पता। मगर, इसकी तस्वीर जरूर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
इस ट्वीट को वी राघवन नाम के एक ट्वीट यूजर ने शेयर किया है। इस ट्वीट को 2,981 बार री-ट्वीट किया गया है और 16 हजार 300 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, इस ट्वीट पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए हैं। कई यूजर्स का मानना है कि यह फेक है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा इतना नहीं लिख सकता।
वहीं, इस ट्वीट पर कई लोगों के फनी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस बच्चे को मेडल मिलना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- भाई ये बच्चा बहुत फनी है। एक यूजर ने लिखा- मॉरल साइंस की क्लास में टीचर्स बच्चों को सिखाते हैं कि उन्हें झूठ नहीं बोलना है। मगर, जब बच्चा उन्हें फॉलो करता है, तो उसे फेल कर देते हैं।


































