BHILAI. दुर्ग जिले की एक किराना दुकान में दारू भी मिलती है। यहां दुकानदार द्वारा शराब बेची जाती है। किराने की दुकान में शराब मिलने के कारण यहां मदिरा प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहता है। क्षेत्रीय रहवासी कह रहे है कि इससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत की। थाने में ज्ञापन सौपा। क्षेत्रवासियों ने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

भिलाई के कैंप-1, शांति पारा के रहवासियों ने छावनी थाने में फरियाद लेकर पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से क्षेत्र के ही एक किराना दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। दरअसल लोगों का कहा कि नवीन गुप्ता द्वारा किराना दुकान की आड़ में शराब बेचा जाता है। इससे क्षेत्र का वातावरण खराब हो रहा है। यहां दिनभर नशाखोरों का जमावड़ा रहता है। मना करने पर किराना दुकान संचालक नवीन गुप्ता और शराब प्रेमी लोगों को धमकाते है।

इसके विरोध में क्षेत्रवासियों ने थाने में प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि इस स्थान से लोगों का गुजरना दुभर हो गया है। यहां से आने-जाने वालों को परेशान भी किया जाता है। यहां नशाखोरी से मना करने पर नवीन गुप्ता और शराब पीने वालों द्वारा दादागिरी की जाती है। यहां महिलाओं से भी गाली-गलौज किया जाता है। लोगों का कहना है कि किराना दुकान संचालक नवीन गुप्ता की पूर्व में भी शिकायत की गई थी, जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई हुई थी। लेकिन लोगों का कहना है इतना ही काफी नहीं है, वो फिर शराब बेचेगा। लोगों ने कहा कि यहां से हमेश के लिए शराब परोसना बंद किया जाए।

क्षेत्रवासी रौनक यादव ने कहा कि इस मामले में नवीन गुप्ता की पत्नी भी शामिल है। मना करने पर उसकी पत्नी भी लड़ने आ जाती है। केस करने की धमकी देती है। लोगों का कहना है कि उसकी पत्नी छेड़छाड़ के मामले में फर्जी शिकायत दर्ज करवा कर सभी को निपटा देने की धमकी देती है।
बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराया। आरोपी और उसके सहयोग करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में ज्ञापन सौपा गया। क्षेत्रवासियों में रौनक यादव, जाकेश कुमार, बबलू, दीपक, मुकेश, सूरज आदि विरोध में पुलिस को ज्ञापन सौपा। वहीं छावनी थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय ने कहा कि आरोपी का पुराना रिकॉर्ड है। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध नियमत: कार्रवाई की जाएगी।





































