TIRANDAJ DESK. पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp को अधिकतर लोग यूज़ करते है। साथ ही इसके कई अल्टरनेटिव ऐप भी प्ले स्टोर में मिल जाते हैं। इन ऐप्स में ओरिजिनल WhatsApp से ज्यादा फीचर्स दिए जाते हैं। यही कारण है की लोग इसका इस्तेमाल करते है। इनमें से एक WhatsApp Clone ऐप भी है। हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है की WhatsApp के इस अल्टरनेटिव वर्जन से यूज़र्स की जासूसी की जा रही है। इसके साथ ही एक और नई रिपोर्ट आई है जिसमें बताया गया है की अगर यूज़र्स WhatsApp क्लोन ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो उनका अकाउंट हैक हो सकता है।

अगर आप भी WhatsApp के अल्टरनेटिव वर्जन का इस्तेमाल करते हैं तो आप सावधान रहें। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की मानने तो, ऐसे ऐप्स से य़ूजर्स के डेटा की चोरी की जाती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि YoWhatsApp के 2.22.11.75 वर्जन में एक मैलवेयर पाया गया, जो यूज़र्स के डिवाइस में मैलवेयर को एक्टिव कर देता है। इसके बाद वॉट्सऐप ‘की’ डिटेल्स चोरी कर लेता है। इसका इस्तेमाल कर साइबर क्रिमिनल्स बिना ऐप के भी यूजर के वॉटसऐप अकाउंट को यूज कर सकते हैं। यानि अगर ये ‘की’ चोरी हो गई, तो यूजर अपने वॉट्सऐप कंट्रोल से हाथ धो बैठते हैं।

साथ ही आप को बता दे की YoWhatsApp एक फुली वर्किंग मैसेंजर है। इसमें यूजर्स को वॉट्सऐप से ज्यादा कस्टमाइजेशन का ऑप्शन मिलता है। साथ ही यह ऐप इंस्टॉल होने के बाद ये आपसे ओरिजिनल वॉट्सऐप की तरह ही आपसे बहुत सी परमिशन की डिमांड करता है।
रिपोर्ट के मुताबिक ये परमिशन Triada Trojan और इस तरह के मैलवेयर को भी ग्रांट कर दिया जाता है। इसके बाद ये मैलवेर बिना यूजर की नॉलेज के पेड सब्सक्रिप्शन को ऐड कर देते हैं। साथ ही इन ऐप्स को थर्ड पार्टी ऐप के जरिए प्रोमोट करवाकर यूजर के डिवाइस में इंस्टॉल करवाया जाता है।

सिक्योरिटी फर्म ESET के रिपोर्ट में बताया गया कि वॉट्सऐप का क्लोन थर्ड पार्टी अनऑफिशियल ऐप GB WhatsApp भारतीय यूजर्स की जासूसी कर रहा है। इन ऐप्स को डाउनलोड के लिए थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाता है। इस लिए यूजर्स को एडवाइस दी जाती है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल ना करें, साथ ही वॉट्सऐप को ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें।





































