DURG. सोशल मीडिया में अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नंदनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धिकुडिया गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पिछले 5 वर्षों से यह काम कर रहा था। आरोपी दूसरे के नाम पर सिम खरीद कर सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित अश्लील पोस्ट किया करता था।








नंदिनी थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी से बताया कि यह मोबाईल नंबर वो पिछले 5 साल से इस्तेमाल कर रहा है। और उस ने अपना अपराध भी स्वकीर कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
बता दें कि बच्चों से सम्बंधित किसी भी तरह का अश्लील पोस्ट सोशल मिडिया में अपलोड या शेयर करना अपराध है। साथ ही किसी और के नाम की सिम का उपयोग करना भी दंडनीय है। पुलिस ने कहा साइबर सेल चाईलड पोर्नोग्राफी को लेकर निगरानी कर रही है। दोषी पाय जाने पर कड़ी कार्यवाहियां की जाएंगी।





























