तीरंदाज, इंदौर। चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेगा। राहुकाल सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:14 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 07 अक्टूबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को परिवार के साथ समय व्यतीत करने का समय मिलेगा। आपसी संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी तथा शिक्षा संबंधी मामलों में प्रयास कर रहे छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग पिंक एवं शुभांक 3।
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को कोई मनोनुकूल व्यवस्था ना मिलने से चिंताएं बढ़ेंगी। प्रतियोगिता संबंधी मामलों में आपको थोड़ी असफलता हासिल हो सकती है ध्यान देवें। ओम कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभ अंक 4।
मिथुन – मिथुन राशि के जातक का मन हर काम को सही तरीके से करने का प्रयास करेंगा, जिसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। ओम भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 7।

कर्क – कर्क राशि के जातक को तलाक संबंधी मामलों में फायदे मिलेंगे, प्रतियोगिताओं में भाग लेना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा तथा किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व से मुलाकात होने पर मन में चल रहे द्वंद शांत होंगे। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 2।
सिंह – सिंह राशि के जातकों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ प्राप्ति के योग हैं तथा स्वयं कार्य की उपलब्धि बनाने में समर्थ रहेंगे। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग सिंदूरी एवं शुभ अंक 9।
कन्या – कन्या राशि के जातकों को अपने निजी कार्यों को लेकर थोड़ी व्यस्तता बनी रह सकती है तथा घर में रिश्तेदारों के आगमन से बिजी भी रह सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग जामुनी एवं शुभांक 5।

तुला – तुला राशि के जातकों को राजनीतिक मामलों में फायदे होंगे। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होने के योग हैं। इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उचित है। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग एवं शुभांक 7।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को किसी भी काम में हाथ डालने पर सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होंगे तथा शिक्षा संबंधी मामलों में उपलब्धि के अवसर मिलेंगे। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 8।
धनु – धनु राशि के जातकों को परिजनों के साथ बाहर जाने का अवसर मिलेगा। विदेश से किसी अपने परिचित के आने से सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में लाभ प्राप्त होंगे। ओम हनुमते नमः का जप करें।
शुभ रंग केसरिया एवं शुभ अंक 2।

मकर – मकर राशि के जातकों को व्यर्थ की भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। समस्या समाधान के लिए किसी पुराने मित्र के पास जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य लाभ होंगे तथा नौकरी संबंधी मामलों में चल रही परेशानी दूर होगी। काली चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग ब्राउन एवं शुभ अंक 4।
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को थोड़ा मानसिक विचलन हो सकता है, जिसके कारण नेत्र विकार के साथ-साथ दूरदर्शिता की कमी भी रहेगी। व्यापार व्यवसाय में हानि होने के योग हैं, सोच समझकर व्यापार करें उचित रहेगा। भैरव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग चॉकलेटी एवं शुभांक 2।
मीन – मीन राशि के जातकों को किसी मंदिर में जाकर शांति की अनुभूति होगी। आर्थिक बल प्राप्ति के लिए आपको अथक प्रयास करना पड़ेंगे तथा साथ ही साथ अपने पार्टनर से सही तालमेल बिठाना पड़ेगा। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग गोल्डन एवं शुभांक 8।
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।
7 October 2022 horoscope, 7 October ka rashifal, 7 अक्टूबर का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, Aquarius, Aries, Cancer, Capricorn, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Daily horoscope, dainik rashifal, Gemini, indore astrologer pandit girish vyas, latest news, Leo, Libra, Pisces, sagittarius, Scorpio, Taurus, tirandaj.com, Virgo, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दैनिक राशिफल