HYDERABAD. सोशल मीडिया पर बाइक के जलने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कई बार ऐसा होता है कि किसी वजह से वाहनों में अपने आप आग लग जाती है। लेकिन यह बाइक अपने से नहीं बल्कि उसे खुद उस के मालिक ने जालाया है, वो भी बीच सड़क पर। और आप जलाने की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार रॉन्ग साइड से जा रहा था। उसे रॉन्ग साइड आता देख ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक दिया। यातायात नियमों का पालन न करने पर पुलिस उसका चालान काटती उससे पहले ही इन भाईसाहब ने अपनी ही बाइक में खुद आग लगा दी। जिसे देख वहां मौजूद पुलिस और लोग सभी हैरत में पढ़ गए।
वायरल विडिओ हैदराबाद के मैत्रीवनम के अमीरपेट मेट्रो स्टेशन के पास का है। यहां बीती शाम को एक शख्स बाइक लेकर रॉन्ग साइड से जा रहा था। जिसकी पहचान 45 वर्षीय अशोक के रूप में हुई है। अमीरपेट इलाके में इसकी फोन की दुकान चलाता है। जब ट्रैफिक पुलिस ने नियम का उल्लघंन करने के पर इसको पकड़ा तो इसने पुलिस से बहस करना शुरू कर दिया। अचानक से यह अपनी दुकान में गया और पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर आया और बाइक में डालकर उसे आग लगा दी। ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस थाने में दी। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रैफिक पुलिस के बताया कि अशोक नाम का यह शख्स अक्सर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करता रहता है।

ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो शख्स ने बाइक में लगा दी आग @hydcitypolice @HYDTraffic @hydtrafficpol pic.twitter.com/WPzuwrDsrA
— Tirandaj (@Tirandajnews) October 4, 2022

सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए हैदराबाद की ट्रैफिक पुलिस नियमों का पालन न करने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। हमारी सुरक्षा के लिए ही ये नियम बनाए गए हैं। सड़क पर खड़ी बाइक से लगी आग का वीडियो देख सब हैरान है। वहीं कुछ लोग बाइक सवार की ऐसी हरकत पर उस के ऊपर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
दूसरी ओर अशोक ने आरोप लगाया कि वो दूसरी तरफ से यू-टर्न लेकर अपनी दुकान पर जा रहा था। तभी ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक दिया जबकि उसी समाय एक महंगी कार भी गलत दिशा से आयी, लेकिन उसे ट्रैफिक पुलिस ने उसे नहीं रोका। फिलहाल पुलिस ने अशोक को हिरासत में ले लिया है। हैदराबाद यातायात विभाग के संयुक्त आयुक्त एवी रंगनाथ ने बताया कि होमगार्ड ने अशोक को रोका क्योंकि वह गलत साइड पर आ रहा था। यह अन्य मोटर चालकों के लिए खतरा है।





































