RAIPUR. छत्तीसगढ़ में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। शिक्षा संचालनालय ने स्कूलों में दशहरे, दीवाली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे मंजूरी के लिए शिक्षा विभाग को भेजा गया है। इसमें दशहरे की छुट्टी 3 से 7 अक्टूबर तक पांच दिन और दीवाली की छुट्टी 21 से 26 अक्टूबर तक छह दिन देने का प्रस्ताव है।

शीतकालीन अवकाश 23 से 28 दिसंबर तक छह दिनों का हो सकता है। ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक 46 दिनों का देने मंजूरी मांगी है। यानी अगले नौ महीनों में स्कूलों में 63 दिन की छुट्टी मिलेगी। इस शिक्षा सत्र में सरकारी स्कूलों, अनुदान प्राप्त व गैर अनुदान प्राप्त शालाओं तथा डीएड, बीएड, बीपीएड, एमएड कालेजों में भी छुटिट्यों की यही व्यवस्था होगी।

ऐसी रहेगी छुट्टी
दशहरा – 03 अक्टूबर से 07 अक्टूबर 2022 तक, कुल 05 दिन
दीपावली – 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2022 तक, कुल 06 दिन
शीतकालीन अवकाश – 23 दिसंबर से 28 दिसंबर 2022 तक, कुल 06 दिन
ग्रीष्मकालीन अवकाश – 01 मई से 15 जून 2022 तक, कुल 46 दिन



































