TIRANDAJ DESK. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने 1535 पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। इच्छुक एवं योग्य उमीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार इस लिंक https://www.iocl.com/ के जरिए भी अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार आज से 23 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत आज से हो गई है। साथ ही आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2022 शाम 05 बजे तक की है। वही उम्मीदवार 01 नवंबर से 05 नवंबर 2022 के बीच एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 06 नवंबर 2022 है। और 21 नवंबर 2022 तक परिणाम घोषित होने की संभावना है।

यहां कुल पदों की संख्या 1535 है जिन में ट्रेड अपरेंटिस और अटेंडेंट ऑपरेटर के लिए कुल 396 पद है। इसके अलावा फिटर के लिए कुल 161,बॉयलर के लिए कुल 54, तकनीशियन अपरेंटिस केमिकल के लिए कुल 332, मैकेनिकल के लिए 361, इलेक्ट्रिकल के लिए 198 पद हैं। वही इंस्ट्रुमेंटेशनके लिए 74 पद है, ट्रेड अपरेंटिस- सचिवीय सहायक के लिए 39 पद है , लेखाकार के लिए कुल 45 पद है, डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए कुल 41 पद है, एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर्स) के लिए कुल 32 पद है।
इन पदों के लिए योग्यता की बात करें तो (IOCL) द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा और संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट और संबंधित विषय में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं योग्य उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तक ही होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।

उम्मीदवार ऐसे कर पाएंगे आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार IOCL के अधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com पर जाएं। फिर होम पेज पर ‘What’s New’ में ‘IOCL Trade Apprentice Recruitment 2022 link’ पर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म जमा कर कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।





































