Gaurela-Pendra-Marwahi.(GPM). प्रदेश के गौरेला-पेन्ड्रा -मरवाही जिले के दूरस्थ क्षेत्र में टीचरों का खराब व्यवहार और मनमाने रवैय्ये का मामला सामने आया है। मामला गौरेला ब्लॉक के केवची हाईस्कूल का है। छात्र-छात्राओं ने टीचर के मनमाने रवैय्ये की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की है।
मामला प्रदेश में गौरेला-पेन्ड्रा -मरवाही जिले के गौरेला ब्लॉक अंतर्गत केवची हाईस्कूल का है। यहां टीचर द्वारा बच्चों को प्रताड़ित करने का केस सामने आया है। छात्र-छात्राओं ने बताया कि शिक्षिका पूजा कमल का ख़राब व्यवहार और मनमाने रवैय्ये, बच्चों को धमकी देना, मर जाने जैसे शब्दों का इस्तेमाल किये जाने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
पीड़ित छात्र- छात्राओं ने बताया कि, शिक्षिका बच्चों के गरीब होने का मजाक उड़ाती थी और उनके साथ बेवजह मार-पिटाई करती थी। इसके साथ ही शिक्षिका का पति पूजा कमल की जगह बिना किसी अधिकार के बच्चों की कक्षा लेता था। साथ ही कक्षा में शारब भी लेकर आता था।

इस संबंध पर बच्चों ने स्कूल के प्राचार्य से भी शिकायत की थी। लेकिन उन्होंने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि वे स्वयं देर से स्कूल पहुंचते है। अंततः छात्र -छात्राओं ने परशान होकर जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत पत्र दे दिया है। और दोनों शिक्षिका और प्राचार्य सतीश कुमार पाटिल पर कार्रवाई की मांग की है।






































