SAKTI. चंद्रपुर विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र स्वर्गीय युद्धवीर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें युद्धवीर सिंह के अधूरे कार्यों को पूरे करने की बात कही गई।

चंद्रपुर विधानसभा के ग्राम हरदी स्थित महानदी भवन में युद्धवीर सिंह की पहली पुण्यतिथि पर शोक सभा आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित हुए। इसमें समर्थकों ने अपने शब्दों से छोटे बाबा सिंह यानी युद्धवीर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्व. युद्धवीर सिंह की पत्नी श्रीमती संयोगिता सिंह ने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे युद्धवीर सिंह के अधूरे कार्यों को वह पूरा करेंगी। उनके संजोए हुए सपनों को साकार करेंगी इसके लिए उन्होंने समर्थकों से आग्रह किया कि उनका साथ और सहयोग दें।





































