LUCKNOW. भारत में इन दिनों दो बड़ी सीरीज़ खेली जा रही हैं। इन्हीं में से एक सीरीज़ लीजेंड्स क्रिकेट लीग हैं। लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 के मुकाबले 6 शहरों में खेले जा रहे है। जिनमें नई दिल्ली, कोलकाता, कटक, जोधपुर और लखनऊ शामिल हैं। लीजेंड्स लीग में पुराने जमाने के दिग्गज मैदान में अपना जलवा दिखा रहे रहे हैं। रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सीरीज़ का एक मैच खेला जा रहा था। जिसे 15 मिनट के लिए रोकना पड़ा। इस बीच दर्शकों ने जम कर हंगामा किया।
Stadium lights in live cricket match, ground shrouded in darkness pic.twitter.com/9lrwshpmCS
— Tirandaj (@Tirandajnews) September 19, 2022
बता दें भारत में खली जा रही लीजेंड्स लीग क्रिकेट सीरीज़ चल रही है। रविवार को लीग का एक मैच जो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मणिपाल टाइगर्स और भिलवाड़ा किंग्स के बीच खेला जा रहा था। मैच के दौरान ही स्टेडियम में अंधेरा हो गया। स्टेडियम में लगभग 15 मिनट तक अंधेरा छाया रहा और इस दौरान वहां मौजूद दर्शकों ने अपने मोबाइल से ही स्टेडियम में रोशनी कर ली।
यूपी पावर कॉरपोरेशन ने स्टेडियम में लाइट जाने को लेकर अपना स्पष्टीकरण भी जारी कर दिया है। इसमें कॉरपोरेशन की तरफ से कहा गया है कि इकाना स्टेडियम की फ्लड लाइट स्टेडियम में ही लगे जनरेटर सेट से चलती है। स्टेडियम में अंधेरा जनरेटर में तकनीकी खराबी की वजह से हुआ थ। यूपी पावर के सब स्टेशन से साड़ी व्यवस्था बिल्कुल ठीक थी।
लखनऊ में लीजेंड्स क्रिकेट लीग में रविवार को मणिपाल टाइगर्स और भिलवाड़ा किंग्स का मुकाबला चल रहा था। मैच के दौरान स्टेडियम में लाइट चली गई जिस वजह से खेल को 15 मिनट तक रोकना पड़ा। बता दें भिलवाड़ा किंग्स के कप्तान इरफान पठान और मणिपाल टाइगर्स के कप्तान हरभजन सिंह है। लीग में 4 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इसका फाइनल मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा।




































