KORBA. आधी उम्र के बॉयफ्रेंड ने अपनी शादी शुदा प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या से पहले बॉयफ्रेंड ने महिला ने संबंध भी बनाया। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने जा रहा था तभी पड़ोसी की नजर पड़ गई तो वह भाग निकला। सूचना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर दमदहा गांव का रहने वाले समारू गोड़ का कोरबा पसान थाना क्षेत्र में रहने वाली 37 साल की महिला से अवैध संबंध था। घटना 11 सितंबर तड़के की बताई जा रही है। 10 सितंबर को महिला का पति कहीं बाहर गया हुआ था। महिला ने अपने 19 साल के बॉयफ्रेंड का घर बुला लिया। युवक समारू कोरबा महिला के घर पर पहुंचा।

रात को दोनों ने पार्टी का कार्यक्रम बनाया। महिला के तीन बच्चे भी हैं। बच्चों को खाना खिलाने के बाद महिला ने तीनों को दूसरे कमरे में सुला दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद समारू व महिला ने साथ में शराब पी और मुर्गे की दावत उड़ाई। पार्टी के बाद दोनों ने संबंध बनाया। दूसरे दिन सुबह 3 से 4 बजे के बीच युवक जाना चाहता था लेकिन महिला ने उसे जाने नहीं दिया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ।

विवाद के दौरान युवक ने फावड़े से महिला के सिर ताबड़तोड़ वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद युवक महिला के शव को घसीटता हुआ बाहर ले गया। इससे पहले की वह शव को ठिकाने लगा पाता एक शख्स ने उसे देख लिया। यह देख युवक शव को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पसान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम लिए भेजा। इधर पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।






































