तीरंदाज, सूरजपुर। जिले में अचानक जमीन धंसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को कुछ समझ में नहीं आया कि ऐसा क्या हुआ। जमीन धंसने वहां बड़ा सा गड्ढा बन गया है। सूचना मिली तो जिला प्रशासन भी तेजी से वहां पहुंचा और घटना स्थल को सुरक्षित कर दिया गया। जमीन धंसने की घटना के बाद ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार सूरजपुर के एसईसीएल भटगांव में भूमिगत खदान क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक 8 में आज मिट्टी धंस गई। इस क्षेत्र में बीते 40 सालों से भूमिगत कोयला खदान संचालित है। वहीं आज अचानक मिट्टी धंस गई। मिट्टी धंसी है वहां बगल में ही आंगनबाड़ी केंद्र मौजूद है। हालांकि इससे किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लोगों में इसे लेकर आक्रोश देखा गया।
सूरजपुर में अचानक धंस गई जमीन @ChhattisgarhCMO @bhupeshbaghel pic.twitter.com/dDfxgDyh3b
— Tirandaj (@Tirandajnews) September 6, 2022

बताया जा रहा है कि एसईसीएल प्रबन्धन लंबे अरसे से क्षेत्र को खाली कराने के लिए नोटिस दे रहा है लेकिन वार्डवासी विस्थापन और उचित मुआवजा की मांग को लेकर क्षेत्र को खाली नहीं कर रहे हैं। ऐसे में आज मिट्टी धसने के मामले के बाद एसईसीएल प्रबंधन मौके पर जब पहुंची तब वार्डवासियों का आक्रोश का सामना करना पड़ा।फिलहाल सुरक्षा का कार्य किया जा रहा है। वही वार्डवासी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

गौरतलब है कि भास्करपारा कोयला खनन परियोजना तहसील भैयाथान जिला सूरजपुर में प्रस्तावित खुली खदान एवं भूमिगत खदान का क्षेत्रफल लगभग 932 हेक्टेयर में फैला है। जिसमें 457.366 हेक्टेयर भूमि खुली खदान एवं 350. 413 एक्टर भूमिगत खदान तथा अन्य प्रयोजन हेतु 124. 221 हेक्टेयर भूमि का विभाजन किया गया है।






































