तीरंदाज, भिलाई। भिलाई में शुक्रवार को सीबीआई अलग अलग टीमों ने भिलाई में पांच जगहों पर छापेमारी की है। सीबीआई की टीम सेक्टर-2 एवेन्यू बी, मैत्री कुंज, तालपुरी, सेक्टर-9 व स्मृति नगर में छापे पड़े हैं। यह सभी ठिकाने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड( HCL) के रिटायर्ड चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष शर्मा के बताए जा रहे हैं। दिल्ली और रायपुर की संयुक्त टीम सुबह 5 बजे इनके ठिकानों में जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम आज सुबह से ही छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई को सीबीआई ने बेहद ही गुप्त रखा है। सेक्टर-2 एवेन्यू बी क्वा नंबर 11 डी में सीबीआई की एक टीम पहुंची है। इस क्वार्टर में बीएसपी के पूर्व डीजीएम संतोष शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि संतोष शर्मा ने वर्ष 2013 में वीआर ले लिया था। इसके बाद वे हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड( HCL) में कार्यरत रहे। वर्तमान में वे महानदी कोल माइंस से जुडे़ हुए बताए जा रहे हैं।

संतोष शर्मा के यहां रेड को अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा हैक कि एचसीएल का मध्य प्रदेश के बालाघाट में कॉपर से सोना निकालने प्लांट है। यहां पर नया प्लांट बनाने किसी कंपनी को 200 करोड़ रुपए का ठेका दिया गया लेकिन वह प्लांट कभी बना ही नहीं। नई यूनिट के नाम पर ठेका कंपनी को सीएमडी रहते संतोष शर्मा ने 100 करोड़ का भुगतान किया था। इसी मामले की जांच सीबीआई कर रही है और इसी मामले में यह रेड कार्रवाई की बात कही जा रही है। 






































