तीरंदाज, रायपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी पुराने सूरमाओं को किनारे कर रही है। जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब पार्टी ने पुराने दिग्गज और छत्तीसगढ़ विधानसभा में नए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को किनारे कर दिया है। उनसे नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी भी छीन ली गयी है। उनकी जगह नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने आज बीजेपी विधायक दल की बैठक में चंदेल के नाम की घोषणा कर दी।

यह बात पहले से ही चर्चा में है कि विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा हर उस नेता को साइड लाइन कर रही है जो अपनी जनता पर पकड़ को रहे है। वे नेता भी किनारे किए जा रहे हैं जिन्हें कार्यकर्ता पसंद नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा पंजा छाप भाजपाइयों को भी ठिकाने लगाया जा रहा है। ऊपर तक ये मैसेज जा चुका है कि कुछ पुराने दिग्गज कांग्रेसी नेताओं से सांठगांठ किए हैं। ऐसे नेता जनता के बीच भी बेनकाब हो चुके हैं।

इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव में सफलता पक्की करने के लिए भाजपा बढ़ा बदलाव कर रही है। आज पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को हटाकर नारायण चंदेल को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बना दिया। आज रायपुर में हुई विधायक दाल की बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने इस बदलाव की घोषणा की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, संगठन के महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश के सह प्रभारी नितिन नवीन आदि भी मौजूद थे।

बता दें कि बिलासपुर के अरुण साव को 8 दिन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके पहले विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष थे। तीन महीने पहले पार्टी दुर्ग जिले के अध्यक्ष पद पर जीतेन्द्र वर्मा को नियुक्त कर चुकी है। अब आगे और भी बदलाव संभव हैं।






































