खैरागढ़। उपचुनाव में प्रचार प्रसार अब अपने अंतिम दौर में है और इस दौरान प्रत्याशी वोटरों को साधने के लिए तमाम तरह के प्रयास कर रहे हैं। एक ओर जहां कांग्रेस व भाजपा वोटर्स को साधने के लिए तरह तरह के चुनावी वादे कर रहे हैं। वहीं एक प्रत्याशी ऐसा भी है जो नेताओं के खिलाफ ही प्रचार कर रहा है। इसके लिए डीजे सिस्टम के साथ पूरी गाड़ी घूमा रहा है।
खैरागढ़ उपचुनाव के इस प्रत्याशी का नाम विप्लव साहू है। विप्लव साहू निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हें चुनाव चिह्न के रूप में हीरा मिला है। इन दिनों खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में इनके प्रचार का तरीका काफी चर्चा में हैं। दरअसल यह अपने प्रचार रथ में एक गाना बचा रहे हैं जिसमें नेताओं की बुराई की गई है। खुद चुनाव लड़ रहे हैं और नेताओं की बुराई कर रहे हैं।
देखें वीडियो
जागृत रहना रे भाई एक चोर आएगा
निर्दलीय प्रत्याशी विप्लव साहू के प्रचार रथ में गाना बज रहा है उसके बोल भी हटकर है। “जागृत रहना रे भाई एक चोर आएगा, नेताओं के रूप में एक चोर आएगा।“ उक्त गीत के साथ यह प्रचार रथ खैरागढ़ विधानसभा के सभा क्षेत्र में जगह जगह घूम रहा है। खैरागढ़ से लेकर छुईखदान व गंडई क्षेत्र में यह वाहन देखा जा रहा है। इस गीत को सूनने की लोगों में उत्सुकुता दिख रही है।
12 मतदान, 16 को आएंगे नतीजें
बता दें खैरागढ़ विधानसभा में 12 अप्रैल को मतदान होंगे और 16 अप्रैल को नतीजे सामने आएंगे। चुनावी मैदान में कांग्रेस की यशोदा वर्मा व भाजपा के कोमल जंघेल के बीच सीधी टक्कर दिख रही है। वहीं जकांछ ने यहां से नरेन्द्र सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा 7 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं। इनमें से एक विप्लव साहू हैं जो अपने विशेष प्रचार के कारण चर्चा में बने हुए हैं।