गरियाबंद। जिले के छुरा थाना अंतर्गत कचना धुरवा के घने जंगल में युवक-युवती का पेड़ पर लटका शव मिला है। सूचना पर आस-पास गांव के लोग शव पहचानने दौड़ पड़े। पर अब तक शवों को कोई नहीं पहचान पाया।
जांगल में बीट जांच में निकले वन विभाग के कर्मचारियों को एक पेड़ पर कुछ लटकता दिखा। पास जाने पर फंदे पर लटकी दो लाश दिखी। सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रेमी जोड़े का शरीर सड़-गल रहा है।
पुलिस के अनुसार कचना धुरवा पहाड़ी के बीच घने जंगल में पेड़ पर प्रेमी जोड़ों को दुपट्टा के सहारे फांसी पर लटका हुआ देखा गया। बताया जा रहा है कि शव सड़ने लग गया है। शवों से भयानक बदबू भी आ रही है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शव दो सप्ताह पुरानी हो सकती है।
वनरक्षक प्रवीण दीवान व चौकीदार जंगल की सुरक्षा के लिए बीट भ्रमण पर निकले थे। अंधेरा होने की वजह से पेड़ पर कोई चढ़ा हुआ है ऐसा प्रतीत हो रहा था। पास जाने पर दो लोग लटके दिखे। प्रथम दृष्टया में आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने बताया कि छुरा बीट के वनरक्षक प्रवीण दीवान व चौकीदार एक साथ हर दिन की तरह जंगल की सुरक्षा के लिए बीट भ्रमण पर निकले थे। उन्होंने भ्रमण के दौरान पहाड़ी के बीच घने जंगल मे पेड़ पर प्रेमी जोड़ी को दुपट्टा के सहारे फांसी पर लटका हुआ देखा।
वनरक्षक ने घटना की जानकारी थाने को दी। शव 10 से 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में लगी हुई है। वहीं युवक के पेंट से आधार कार्ड मिला है, जिस पर कांता राम पिता बिरजु राम, ग्राम गुज़रा बिंद्रानवागढ़ का पता लिखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाम हो जाने की वजह से टार्च की लाइट में कुछ देर जांच की गई।
(TNS)