RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में विभिन्न जिलों में पदस्थ अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और मंत्रालय के अधिकारियों के नए पदस्थापना स्थल निर्धारित किए गए हैं। इस फेरबदल में रायपुर, कोरबा, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बस्तर और अन्य जिलों से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

आदेश के मुताबिक, कुछ अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि कुछ को वर्तमान पदस्थापना के स्थान पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में रायपुर, कोरबा, राजनांदगांव, नारायणपुर, सुकमा, बस्तर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग और बिलासपुर समेत कई क्षेत्रों से जुड़े अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। कुछ अधिकारियों को जिला प्रशासन से विभागीय जिम्मेदारियों में भेजा गया है, जबकि कुछ को मंत्रालय या विभागीय कार्यालयों से जिला स्तर पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार अधिकारियों के वर्तमान और नए पदस्थापना स्थलों की सूची इस प्रकार है:
क्र. अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना
1 वीरेंद्र लकड़ा अपर कलेक्टर, नारायणपुर अपर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा
2 योगिता देवांगन अपर कलेक्टर, जिला कोरबा अपर कलेक्टर, राजनांदगांव
3 चन्द्रिका प्रसाद चन्द्रवंशी अपर कलेक्टर, सुकमा यथावत अपर कलेक्टर, बस्तर
4 राजकुमार तिवारी अपर कलेक्टर, नारायणपुर यथावत अपर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा
5 शिम्मी नाहिद उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर अपर कलेक्टर, रायपुर
6 प्रकाश कुमार मरकाम अपर कलेक्टर, कोंडागांव अपर कलेक्टर, कोरबा
7 विपुल कुमार गुप्ता उप सचिव, श्रम विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर; अतिरिक्त प्रभार से मुक्त
8 अरुण कुमार खलखो डिप्टी कलेक्टर, बालोद डिप्टी कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा
9 गिरीश कुमार रामटेके उपयुक्त, आयुक्त कार्यालय, भू-अभिलेख, नवा रायपुर यथावत सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर

10 अगरराम राणा संयुक्त कलेक्टर, सक्ती संयुक्त कलेक्टर, नारायणपुर
11 राहुल कुमार रजक वरिष्ठ श्रेणी, कार्यालय कलेक्टर, कोरिया वरिष्ठ श्रेणी, कार्यालय कलेक्टर, दुर्ग
12 संगीता अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर संयुक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर
13 मोनिका जय नरसिंह डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग यथावत उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल
14 हेमलता डहरिया डिप्टी कलेक्टर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई उपायुक्त, आयुक्त कार्यालय, भू-अभिलेख, नवा रायपुर
15 ओम विकास टण्डन डिप्टी कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा
16 नीता ठाकुर डिप्टी कलेक्टर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर प्राचार्य, राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला, बिलासपुर
17 सृष्टि चंद्राकर उपायुक्त, संभागीय आयुक्त कार्यालय, दुर्ग डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग
18 ऋचा सिंह मंत्रालय, नवा रायपुर डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा




































