DURG NEWS. नगर निगम चुनाव को लेकर भिलाई और रिसाली नगर निगम के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में पूरी कर ली गई। कलेक्टर अभिजित सिंह की अध्यक्षता में 2011 की जनगणना और 2020 के परिसीमन के दौरान बनाए गए ब्लॉक के आधार पर लॉटरी पद्धति से आरक्षण तय किया गया।

भिलाई में 70 वार्डों का आरक्षण
नगर पालिक निगम भिलाई के 70 वार्डों में 23 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें 8 वार्ड OBC महिला और 15 वार्ड OBC मुक्त रखे गए हैं। इसके अलावा 3 वार्ड अनुसूचित जनजाति (ST), 9 वार्ड अनुसूचित जाति (SC) और 24 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। अनारक्षित 24 वार्डों में 11 महिला आरक्षित हैं।
आरक्षण की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। खासतौर पर जिन वार्डों को महिला और OBC के लिए आरक्षित किया गया है, वहां नए दावेदार सामने आ सकते हैं।

रिसाली में भी 40 वार्डों का आरक्षण
रिसाली नगर निगम के सभी 40 वार्डों का आरक्षण भी तय कर दिया गया। यहां OBC के लिए 8 वार्ड आरक्षित हैं, जिनमें 3 OBC महिला और 5 OBC मुक्त हैं। अनुसूचित जाति के लिए 7 वार्ड आरक्षित किए गए हैं, जिनमें 2 महिला और 5 मुक्त हैं।
वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए 3 वार्ड आरक्षित हैं। इनमें एक महिला और दो मुक्त वर्ग में हैं। इसके अलावा 20 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं, जिनमें 7 महिला और 13 मुक्त वार्ड शामिल हैं।

कांग्रेस ने जताई नाराजगी
रिसाली नगर निगम की आरक्षण प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस नेताओं के शामिल नहीं होने की बात सामने आई। कांग्रेस नेताओं ने आरक्षण प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई और कलेक्टर के सामने नारेबाजी की। कांग्रेस की ओर से प्रक्रिया को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई।
सिटिंग पार्षदों के सामने टिकट की चुनौती
आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों में टिकट के दावेदार सक्रिय होंगे। जिन वार्डों को अनारक्षित रखा गया है, वहां पहले से तैयारी कर रहे नेताओं की दावेदारी मजबूत हो सकती है।
वहीं जिन सिटिंग पार्षदों के वार्ड आरक्षित वर्ग में चले गए हैं, उनके सामने अब दूसरे वार्ड से टिकट हासिल करने की चुनौती होगी। भिलाई में OBC महिला और अनारक्षित महिला वार्डों के आरक्षण से महिला दावेदारों के लिए भी नए राजनीतिक अवसर खुल गए हैं।
भिलाई नगर निगम: प्रमुख वार्डवार आरक्षण
SC मुक्त: वार्ड 1, 5, 9, 32, 36 और 51
SC महिला: वार्ड 8, 43 और 69
ST महिला: वार्ड 61
ST मुक्त: वार्ड 52 और 62
OBC महिला: वार्ड 6, 7, 26, 37, 38, 45, 54 और 66
OBC मुक्त: वार्ड 2, 3, 4, 10, 19, 21, 39, 40, 42, 44, 46, 49, 56 और 68
अनारक्षित महिला: वार्ड 11, 12, 15, 23, 24, 29, 35, 47, 48, 63 और 70
अनारक्षित मुक्त: वार्ड 13, 14, 16, 17, 18, 20, 22, 25, 28, 30, 31, 33, 34, 41, 50, 53, 55, 57, 58, 59, 60, 64, 65 और 67

रिसाली नगर निगम: वार्डवार आरक्षण
रिसाली में वार्ड 1 OBC मुक्त, वार्ड 2 से 6 अनारक्षित मुक्त, वार्ड 7 अनारक्षित महिला और वार्ड 8 ST महिला है। वार्ड 9 OBC मुक्त, वार्ड 10 अनारक्षित मुक्त, वार्ड 11 OBC महिला और वार्ड 12 अनारक्षित महिला है।
वार्ड 13 OBC मुक्त, 14 अनारक्षित मुक्त, 15 ST मुक्त, 16 से 17 अनारक्षित मुक्त, 18 ST मुक्त और 19 SC मुक्त है। वार्ड 20 अनारक्षित मुक्त तथा वार्ड 21 SC मुक्त है।
वार्ड 22 अनारक्षित महिला, 23 OBC महिला, 24 OBC मुक्त, 25 अनारक्षित महिला, 26 OBC मुक्त और 27 अनारक्षित मुक्त है। वार्ड 28 OBC मुक्त, 29 अनारक्षित महिला, 30 OBC महिला और 31 OBC मुक्त है।
वार्ड 32 और 33 अनारक्षित महिला, वार्ड 34 और 35 SC महिला, वार्ड 36 अनारक्षित मुक्त, वार्ड 37 और 38 SC मुक्त, वार्ड 39 अनारक्षित मुक्त तथा वार्ड 40 SC मुक्त रखा गया है।




































