BILASPUR NEWS. रक्षाबंधन की रात शहर में हुए बवाल के बाद अब पुलिस ने कार्रवाई का शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। घटना के सिलसिले में पुलिस ने मोहनिश गोस्वामी, अभय शर्मा, अक्षय सिंह और सतानंद साहू को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला।

घटना के बाद से ही पुलिस मामले में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी थी। जांच आगे बढ़ने के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से बवाल में शामिल अन्य लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

जुलूस निकालकर दिया सख्त कार्रवाई का संदेश
पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपियों को लेकर क्षेत्र में जुलूस निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की नजरें पुलिस कार्रवाई पर टिकी रहीं। जुलूस के जरिए पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया।

अब किसकी बारी?
चार आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद भी पुलिस की जांच खत्म नहीं हुई है। पुलिस बवाल की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मामले में और नाम सामने आने तथा कार्रवाई होने की संभावना है।
पुलिस का फोकस अब बवाल की पूरी वजह, घटनाक्रम और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट करने पर है।




































