RAIPUR NEWS. राजधानी के प्रतिष्ठित रूपजीवन हॉस्पिटल ने अपनी सेवा के 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके को सेवा के रूप में मनाते हुए अस्पताल प्रबंधन ने मानवता की मिसाल पेश की है। अस्पताल 20 जरूरतमंद और पात्र मरीजों की 20 FREE EAR SURGERIES (निःशुल्क कान की सर्जरी) करने जा रहा है। यह पहल उन लोगों के लिए वरदान है जो महंगे इलाज के कारण अपनी सुनने की क्षमता खोने के कगार पर हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह एनिवर्सरी इनिशिएटिव है। इसके तहत चयनित 20 मरीजों का ऑपरेशन पूरी तरह से निःशुल्क किया जाएगा। इच्छुक मरीजों को 6 सितंबर से पहले पूर्व पंजीयन (Prior Registration) कराना अनिवार्य होगा।

कान की सर्जरी की नौबत कब आती है
अक्सर हम कान में दर्द, मवाद या कम सुनाई देने को हल्के में ले लेते हैं, लेकिन यही लापरवाही सर्जरी तक ले जाती है। डॉक्टरों के अनुसार इन स्थितियों में सर्जरी जरूरी हो जाती है:
क्रॉनिक ओटाइटिस मीडिया: जब कान से लगातार मवाद बहता रहता है और दवाओं से ठीक नहीं होता।
कान के पर्दे में छेद (Perforated Eardrum): चोट, तेज आवाज या इंफेक्शन से पर्दा फट जाना, जिससे सुनाई कम देना।
कोलेस्टीटोमा (Cholesteatoma): कान के अंदर असामान्य खाल का बढ़ना जो हड्डी को गला देता है।
ओटोस्क्लेरोसिस: कान की छोटी हड्डियों का जाम हो जाना जिससे धीरे-धीरे बहरापन आता है।
जन्मजात विकृति: बचपन से कान की बनावट में कमी होना।

सर्जरी क्यों है इतनी जरूरी
कान का इंफेक्शन सिर्फ कान तक सीमित नहीं रहता। अगर समय पर इलाज न हो तो यह दिमाग तक फैल सकता है, जिससे मेनिन्जाइटिस जैसी जानलेवा स्थिति बन सकती है। लगातार बहरापन बच्चों में बोलने-समझने की क्षमता और बड़ों में सामाजिक अलगाव का कारण बनता है। टाइम पर की गई Tympanoplasty या Mastoid Surgery न सिर्फ सुनने की क्षमता लौटाती है बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी वापस लाती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि एक कान की सर्जरी में 30,000 से 80,000 रुपये तक का खर्च आता है, जो गरीब परिवारों के लिए बहुत बड़ी रुकावट है। ऐसे में रूपजीवन अस्पताल की यह पहल निश्चित ही जरूरतमंदों के लिए नई उम्मीद है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगेगी आग? कच्चा तेल 97 डॉलर पार, OMCs ने बताया कब बढ़ेंगे रेट
कैसे लें अस्पताल की इस पहल का लाभ
पंजीयन के लिए नीचे दिए नंबर पर संपर्क करें या सीधे अस्पताल जाएं।
पंजीयन हेतु संपर्क: 8269390513
स्थान: Roopjeevan Hospital, Raipur
ईमेल: care.roopjeevanhospital@gmail.com
अंतिम तिथि: 06 सितंबर 2026 से पहले
मरीजों का चयन अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा जांच के बाद पात्रता के आधार पर किया जाएगा। इसलिए जल्द से जल्द संपर्क कर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें और इस खबर को जरूरतमंदों तक शेयर करें।





































