JOB NEWS. सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में अप्रेंटिसशिप करने का शानदार मौका सामने आया है। कंपनी ने 380 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि चयन के लिए उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। 10वीं और ITI में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को संबंधित ट्रेड में एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान ट्रेड के अनुसार हर महीने ₹10,560 से ₹11,040 तक स्टाइपेंड मिलेगा। BHEL की इस भर्ती में कुल 9 ट्रेड को शामिल किया गया है।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से फुल टाइम ITI कोर्स किया होना चाहिए। वेल्डर ट्रेड के लिए NCVT से प्राप्त ट्रेड सर्टिफिकेट मान्य होगा। उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

इस भर्ती की सबसे खास बात चयन प्रक्रिया है। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। संबंधित योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर चयन होगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान रहते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, जो उम्मीदवार पहले से किसी अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग में हैं या अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। अप्रेंटिसशिप के दौरान ट्रेड के हिसाब से स्टाइपेंड निर्धारित किया गया है। ₹11,040 प्रति माह — फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और मैकेनिक R&AC और ₹10,560 प्रति माह — वेल्डर और COPA मिलेगा।

दो पोर्टल पर करना होगा आवेदन
BHEL भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को सबसे पहले RDSE पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद मिलने वाले रजिस्ट्रेशन नंबर को सुरक्षित रखना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को BHEL Trichy पोर्टल पर जाकर इसी रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए पात्र उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

इन पदों पर होगी भर्ती
ट्रेड पद
फिटर 125
वेल्डर 115
इलेक्ट्रीशियन 30
टर्नर 20
मशीनिस्ट 20
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 12
मैकेनिक R&AC 6
COPA 45
कुल 380

































