RAIPUR NEWS. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास की शिकायत पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में कांग्रेस IT सेल से जुड़े नेता अरुण साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की तिरंगा फहराते हुए तस्वीर से कथित छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से जुड़ा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तस्वीर एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप
दरअसल, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने निवास पर तिरंगा फहराया था। इसी दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई। आरोप है कि तस्वीर के साथ एडिटिंग कर उसमें बदलाव किया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने इसे गंभीर मामला बताते हुए सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के साथ उन्होंने संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे तथा दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

अरुण साहू के खिलाफ FIR दर्ज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अरुण साहू को आरोपी बनाते हुए FIR क्रमांक 0429/2026 दर्ज की है। FIR में घटना का समय 15 अगस्त की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट को बाद में हटा दिया गया, लेकिन तब तक वह कई लोगों तक पहुंच चुकी थी और वायरल हो गई थी। इसी आधार पर पुलिस से मामले की जांच और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

सोशल मीडिया पोस्ट की जांच में जुटी पुलिस
FIR दर्ज होने के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, उसके स्क्रीनशॉट, पोस्ट किए जाने के स्रोत और तस्वीर में किए गए कथित बदलाव की पड़ताल कर रही है। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि पोस्ट किस अकाउंट से अपलोड की गई और इसे आगे किन लोगों ने प्रसारित किया।
फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को जुटाने में लगी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

against Congress leader, allegation, Chhattisgarh News, FIR registered, National President Nitin Navin, Nitin Navin's photo, Raipur News, tampering, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, तस्वीर के साथ एडिटिंग, नितिन नवीन, प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा





































