RAIGARH NEWS. रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक-युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोमवार का है।

वायरल वीडियो में युवक-युवती स्टेशन के बाहर एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। जिस जगह का वीडियो बताया जा रहा है, उसके सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी मौजूद है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले की जानकारी RPF तक पहुंची।


RPF की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक-युवती के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। हालांकि, इस मामले में फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधि को लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।






































