JOB NEWS. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) रायपुर के फिजिक्स विभाग में रिसर्च करने के इच्छुक युवाओं के लिए मौका है। विभाग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा प्रायोजित एक महत्वपूर्ण रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के एक पद पर भर्ती की जा रही है। प्रोजेक्ट का नाम ‘CQD आधारित SWIR इमेजिंग सेंसर डेवलपमेंट’ है। चयनित अभ्यर्थी को रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत 37 हजार रुपए प्रतिमाह के साथ HRA दिया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया ईमेल के माध्यम से होगी और अभ्यर्थी 15 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास फिजिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ NET या GATE क्वालिफाइड होना अनिवार्य है। आवेदक की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। चयनित JRF को प्रोजेक्ट के तहत ₹37,000 प्रतिमाह की फेलोशिप दी जाएगी।

इसके अलावा नियमानुसार HRA का भी प्रावधान है। यह पद उन युवाओं के लिए खास है, जो आगे रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और सेंसर, इमेजिंग तथा क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी पर काम करने में रुचि रखते हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन 15 अगस्त 2026 तक NIT रायपुर के फिजिक्स विभाग के डॉ. कन्हैया शंकर ओझा को ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन भेजने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता और पात्रता संबंधी सभी शर्तों की जांच करने की सलाह दी गई है।

जानिए क्या है CQD-SWIR इमेजिंग सेंसर?
इस प्रोजेक्ट में Colloidal Quantum Dot आधारित Short-Wave Infrared (CQD-SWIR) इमेजिंग सेंसर विकसित करने पर काम किया जा रहा है। यह सेंसर टेक्नोलॉजी इमेजिंग और सेंसर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है। मौजूदा SWIR इमेजिंग तकनीकों में इस्तेमाल होने वाले इंडियम-गैलियम-आर्सेनाइड (InGaAs) सेंसर की तुलना में CQD आधारित तकनीक कम लागत में विकसित की जा सकती है। इसके साथ ही इसमें उच्च रिजॉल्यूशन और बड़े पैमाने पर निर्माण की संभावनाएं हैं।

एक नजर में भर्ती
संस्थान: NIT रायपुर
विभाग: फिजिक्स
पद: जूनियर रिसर्च फेलो (JRF)
प्रोजेक्ट: CQD आधारित SWIR इमेजिंग सेंसर डेवलपमेंट
प्रायोजक: ISRO
शैक्षणिक योग्यता: फिजिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन
अनिवार्य: NET/GATE क्वालिफाइड
आयु सीमा: अधिकतम 28 वर्ष
फेलोशिप: ₹37,000 प्रतिमाह + HRA
आवेदन की अंतिम तारीख: 15 अगस्त 2026
आवेदन माध्यम: ईमेल
ईमेल: ksojha.phy@nitrr.ac.in





































