JOB NEWS. अगर आपका सपना बैंक में अधिकारी बनने का है, तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आपके लिए बड़ी भर्ती निकाली है। बैंक ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर समेत कुल 395 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती जनरल बैंकिंग ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) और विभिन्न एक्सपर्ट डोमेन के पदों के लिए की जा रही है। खास बात यह है कि सभी नियुक्तियां रेगुलर आधार पर होंगी।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती
सर्टिफाइड फ्रॉड एग्जामिनर
डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोफेशनल
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्रोफेशनल
फॉरेक्स ऑफिसर
वेंडर मैनेजमेंट ऑफिसर
क्लाउड एडमिनिस्ट्रेटर
डेटा सेंटर स्पेशलिस्ट
एंटरप्राइज आर्किटेक्ट
ईमेल एडमिनिस्ट्रेटर
फुल स्टैक डेवलपर
चार्टर्ड अकाउंटेंट
लॉ ऑफिसर
फायर ऑफिसर सहित कई अन्य पद

इन प्रमुख पदों के लिए योग्यता इस प्रकार है—
सर्टिफाइड फ्रॉड एग्जामिनर: ग्रेजुएशन + Certified Fraud Examiner (CFE) प्रमाणपत्र + कम से कम 5 वर्ष का अनुभव।
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्रोफेशनल: BE/BTech (Computer Science/IT या संबंधित विषय) + PMP/Program Management Professional प्रमाणपत्र + 10 वर्ष का अनुभव।
डिजास्टर मैनेजमेंट प्रोफेशनल: MBA/MCA/M.Tech/M.Sc/BE/B.Tech या संबंधित डिग्री + 7 वर्ष का अनुभव।
पद के अनुसार न्यूनतम आयु 22 से 25 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी।
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Union Bank Vacancy 2026: पद और सैलरी
पद स्केल मासिक वेतन रिक्तियां
मैनेजर MMGS-II ₹64,820 – ₹93,960 163
सीनियर मैनेजर MMGS-III ₹85,920 – ₹1,05,280 153
चीफ मैनेजर SMGS-IV ₹1,02,300 – ₹1,20,940 52
असिस्टेंट जनरल मैनेजर SMGS-V ₹1,20,940 – ₹1,35,020 20
डिप्टी जनरल मैनेजर TEGS-VI ₹1,40,500 – ₹1,56,500 7
कुल — — 395

जानिए पूरी चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन लिखित परीक्षा
कुछ पदों के लिए केवल प्रोफेशनल नॉलेज से 50 प्रश्न।
अन्य पदों के लिए क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग, इंग्लिश और प्रोफेशनल नॉलेज से 175 प्रश्न।
25% निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
ग्रुप डिस्कशन (GD)
पर्सनल इंटरव्यू
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता, अनुभव और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।


































