BALRAMPUR NEWS छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक अर्टिगा कार सड़क हादसे का शिकार हो गई।
बच्छराज कुंवर धाम से दर्शन कर लौट रही कार मानिकपुर जंगल में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

दो घायलों की हालत गंभीर
घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

झारखंड के रहने वाले थे सभी श्रद्धालु
पुलिस के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु झारखंड के गढ़वा जिले के चिनिया गांव के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।






































