JOB NEWS. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट ने विभिन्न पदों पर कुल 110 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 1 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार ₹27,000 से ₹83,700 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

भर्ती के तहत टाइपिस्ट ग्रेड-III, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, ड्राइवर, प्रोसेस सर्वर और चपरासी (जवाना) सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें भी अलग तय की गई हैं।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग: ₹300
श्रेणी-II(A), II(B), III(A), III(B): ₹150
SC, ST, श्रेणी-I और दिव्यांग (PwD): कोई शुल्क नहीं

ये योग्यता होनी चाहिए
टाइपिस्ट ग्रेड-III: 12वीं पास या कमर्शियल प्रैक्टिस में 3 वर्षीय डिप्लोमा। साथ ही कन्नड़ और अंग्रेजी टाइपिंग की सीनियर ग्रेड परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
ड्राइवर: 10वीं पास और हैवी व्हीकल का वैध ड्राइविंग लाइसेंस।
प्रोसेस सर्वर: 10वीं पास। ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी।
चपरासी (जवाना): 10वीं पास तथा कन्नड़ भाषा पढ़ने-लिखने का ज्ञान आवश्यक।
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
सामान्य वर्ग: 40 वर्ष तक
श्रेणी-II(A), II(B), III(A), III(B): 43 वर्ष तक
SC, ST और श्रेणी-I: 45 वर्ष तक

पद के अनुसार वेतन
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III: ₹44,425–₹83,700
टाइपिस्ट एवं ड्राइवर: ₹34,100–₹67,600
प्रोसेस सर्वर: ₹31,775–₹61,300
चपरासी (जवाना): ₹27,000–₹46,675

ऐसे होगा चयन
टाइपिस्ट ग्रेड-III पद के लिए चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मूल्यांकन होगा। इसके बाद कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा का टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें 45 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग करनी होगी। अंतिम चरण में इंटरव्यू होगा और तीनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।



































