Surajpur News: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नशे की हालत में हुई लापरवाही ने तीन माह के मासूम बच्चे की जान ले ली। मामला लटोरी क्षेत्र के भंडारपार गांव का है।

Surajpur News: जानकारी के अनुसार, बच्चे के माता-पिता नशे के सेवन के बाद घर में मौजूद थे। इसी दौरान नशे में धुत मां अचानक जमीन पर गिर गई और उसके नीचे तीन माह का मासूम दब गया। परिजनों ने बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Surajpur News:डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि बच्चे की मौत दबने से हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पति और पत्नी दोनों ही नशे की हालत में थे।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।





































