अंबिकापुर (सरगुजा): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 3 महीने की गर्भवती पत्नी को उसके पति ने बेरहमी से पीटा और बेहोश होने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में 10 इंच लंबी लोहे की रेती डाल दी। महिला का बच्चेदानी भी फट गया था। गर्भ में पल रहे तीन माह के गर्भस्थ की भी मौत हो गई थी।

दरअसल पूरी घटना ग्राम भिठीकला की है। ग्राम भिट्ठीकला निवासी विवाहिता हीराबाई (23) को गुरुवार की रात उसके पति प्रदीप अगरिया ने बेरहमी से पीटा था। जब महिला बेहोश हो गई तो उसे बाइक पर बिठाकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। वहां पति ने बताया कि पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल हुई है। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

मृत्यु की खबर मिलते ही प्रदीप अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर 16 चोट के निशान और प्राइवेट पार्ट में रेती डालने की पुष्टि हुई।

मणिपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने आरोपी प्रदीप अगरिया को खैरबार गांझा डांड डैम के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की लव मैरिज हुई थी और उनके 4 बच्चे हैं।

Ambikapur Crime News : आरोपी शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था।5 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि पिता ने मां को आंखों के सामने बेरहमी से पीटा। घटनास्थल पर खून के छींटे और घसीटने के निशान मिले।





































