Bilaspur Viral Video बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने में एक गंभीर घटना सामने आई है। थाने में अपने पुराने मामले की जानकारी लेने पहुंचे एक फरियादी की ASI दिनेश तिवारी द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई।

12 अप्रैल को रतनपुर के बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल अपने केस की अपडेट लेने थाने पहुंचे थे। उन्होंने ASI दिनेश तिवारी से पूछा कि उनके मामले की जांच रिपोर्ट कोर्ट में जल्द से जल्द पेश की जाए। इस बात पर ASI भड़क गए और थाने के अंदर ही फरियादी को 15 से 20 थप्पड़ मार दिए। साथ ही गाली-गलौज भी की।

पीड़ित विनोद जायसवाल का आरोप है कि ASI दिनेश तिवारी ने उनसे पैसे की मांग की थी। पैसे देने से इनकार करने पर ASI ने नाराज होकर मारपीट शुरू कर दी। मारते समय ASI ने धमकी भी दी कि “तेरी सारी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा।”

विनोद जायसवाल ने खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताया है। इस मारपीट का CCTV फुटेज थाने से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पूरी घटना साफ दिख रही है।
Bilaspur, Chhattisgarh-
BJP worker brutally assaulted by ASI in police station.
ASI suspended by Govt for this brutality.
pic.twitter.com/MRFhea9rVV— News Arena India (@NewsArenaIndia) April 20, 2026
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। रतनपुर थाने में ASI दिनेश तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।





































