JOB NEWS. बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) में 899 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए देशभर के युवाओं को तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह की नौकरियों में अवसर मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2026 से शुरू होने की संभावना है। योग्य बेरोजगार आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इनमें ड्राफ्ट्समैन, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल, ऑपरेटर कम्युनिकेशन, ऑपरेटर एक्सकेवेटिंग मशीनरी और इलेक्ट्रिशियन जैसे पद प्रमुख हैं। कुल 899 रिक्तियों को अलग-अलग ट्रेड के अनुसार भरा जाएगा।

भर्ती में सामान्य, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं, ताकि सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके। नोटिफिकेशन के मुताबिक पूर्व सैनिक (ESM) और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए भी विशेष आरक्षण रखा गया है।

खास तौर पर स्टोर कीपर टेक्निकल, ऑपरेटर कम्युनिकेशन, ड्राफ्ट्समैन और इलेक्ट्रिशियन पदों पर इनके लिए अलग सीटें निर्धारित की गई हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी योग्यता (Eligibility) अच्छी तरह जांचनी होगी। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।

फॉर्म भरने के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखना जरूरी है। फिलहाल अंतिम तिथि और परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, जिसे जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।


































